MP Government Job 2022: इन पदों पर निकली है भर्ती, 28 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें आयु-पात्रता और नियम

mp government job 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत (MP NHM Recruitment- National Health Mission) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय संविदा पदों पर भर्ती निकाली गई है। उपरोक्त संविदा रिक्त पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, अन्य विवरण एवं नियम पुस्तिका सेम्स लिमिटेड के वेब पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

MP NHM Recruitment 2022

कुल पद-4

पदों का विवरण

  • कंसलटेंट वायरल डिजीज- 01 पद
  • इंसेक्ट कलेक्टर -01 पद
  • स्टेट कंसलटेंट- 01 पद
  • स्टेट कंसलटेंट आईटी- 01 पद

वेतनमान- अलग अलग पदों के लिए अलग अलग वेतनमान निर्धारित किया गया है। इंसेक्ट कलेक्टर के लिए- ₹15000, कंसलटेंट वायरल डिजीज, स्टेट कंसलटेंट, स्टेट कंसलटेंट आईटी के लिए -₹45000 प्रतिमाह(INR)

महत्वपूर्ण तिथियां

  • विज्ञापन जारी होने की तिथि -21 सितंबर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि- 28 सितंबर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 27 अक्टूबर 2022
  • अनुबंध की तारीख -31 मार्च 2023 तक

महत्वपूर्ण जानकारी

  • ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • यदि निर्धारित प्रारूप आवदेन नहीं किए गए अथवा अपूर्ण आवेदन स्वयमेव निरस्त माने जाएंगे।
  • मिशन संचालक ,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के सीधी आवेदन को बिना कारण बताए स्वीकृत अथवा भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा।

LINK

https://www.nhmmp.gov.in/WebContent/Vacancy/20220921175454799_ADV_State_level.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews