MPPEB MPESB 2023 : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 7090 पदों पर निकली है भर्ती, आज से आवेदन शुरू, जानिए आयु-पात्रता और नियम

mp police recruitment

MPPEB MPESB/MP Police Recruitment : मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने मप्र गृह विभाग के लिए 7 हजार 411 पदों पर कांस्टेबल भर्ती करने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया आज 26 जून से शुरू होने जा रही है और 10 जुलाई इसकी लास्ट डेट है। उम्मीदवार आधिकारिक esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. ध्यान दें कि

MPPEB MP Police Recruitment 2023

कुल पद – 7411

पदों का विवरण –

  1. विशेष सशस्त्र बल -2646 पद (केवल पुरुष उम्मीदवार)।
  2. विशेष सशस्त्र बल – 4444 पद।
  3. कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेट) – 371 पद ।

आयु सीमा – भर्ती के लिए 18-36 वर्ष तक के उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। राज्य के EWS वर्गों को 3 वर्ष की, महिला उम्मीदवारों को 6 वर्ष की एवं एमपी के एससी, एसटी ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को भी 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

योग्यता – इस भर्ती के लिए 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। हांलाकि एसटी वर्ग के लिए यह 8वीं पास है, वहीं कॉन्स्टेबल रेडियो ऑपरेटर पदों के लिए 12वीं पास शैक्षिक योग्यता निर्धारित है।

आवेदन शुल्क – एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 500 रुपये देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस के लिए, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए (केवल एमपी के मूल निवासियों के लिए) 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

वेतनमान – पदों पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 19,500 रुपए से लेकर 62,000 रुपए प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा।

दो पालियों में परीक्षा – परीक्षा 12 अगस्त 2023 को आयोजित की जाएगी।भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सुबह की पाली के लिए 7.30 से 8.30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इन शहरों में होगी परीक्षा

भोपाल, इंदौर, जबलपुर,ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, सागर , सतना, खंडवा, सीधी, बालाघाट एवं रीवा में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  1. आवेदन की प्रक्रिया 26 जून से शुरू।
  2. आवेदन की आखिरी तारीख 10 जुलाई तक।
  3. आवेदन में त्रुटि सुधार 26 जून से 15 जुलाई तक ।
  4. यह परीक्षा 12 अगस्त शुरू की जाएगी।

चयन प्रक्रिया/परीक्षा

  1. लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण।
  2. फर्स्ट फेज की चयन परीक्षा के लिए कंप्यूटर बेस्ट ऑनलाइन टेस्ट होगा।
  3. कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) की अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा (कुल 100 अंक) और फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (पीपीटी) (कुल 100 अंक), दोनों के अंक मिलाकर तैयार की जाएगी।इसमें PPT में 800 मीटर दौड़ के अधिकतम 40 अंक, लंबी कूट और गोला फेंक के अधिकतम 30-30 अंक तय किए हैं। फर्स्ट फेज लिखित परीक्षा के कटऑफ अंकों के आधार पर 7 गुना उम्मीदवारों को अगले फेज के लिए चुना जाएगा।
  4. PPT में सफल होने के लिए न्यूनतम 30% अंक और कांस्टेबल (रेडिया ऑपरेटर) के लिए न्यूनतम 20% अंक लाने होंगे, लेकिन इस पद के लिए PPT के अंक फर्स्ट फेज के अंक के साथ नहीं जोड़े जाएंगे, केवल क्वालिफाइंग राउंड होगा।
  5. जनरल ड्यूटी के समान 100 अंक लिखित परीक्षा के अलावा 100 अंक की प्रायोगिक परीक्षा यानी तकनीकी परीक्षा भी होगी। दोनों प्राप्त अंकों के योग के अधार पर अंतिम मेरिट तैयार होगी।

यह हाेगा सिलेबस

  • जनरल ड्यूटी और रेडियो ऑपरेटर दोनों के लिए फर्स्ट फेज में लिखित परीक्षा में हिंदी भाषा में बहु-विकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे।
  • दो घंटे में 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 40 अंक के सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे।
    30 अंक के बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरूचि के और 30 अंक के विज्ञान एवं सरल अंक गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न 1 अंक का होगा।
  • कांस्टेबल (रेडिया-ऑपरेटर) के लिए तकनीकी परीक्षा भी अधिकतम 100 अंक ही होगी।
  • इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रिकल्स और हार्डवेयर, कंप्यूटर हार्डवेयर (कंप्यूटर एप्लीकेशन नहीं) टेली
  • कम्युनीकेशन, इंस्ट्रूमेंट मेकैनिक या सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियर के क्षेत्र में 2 वर्ष सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम स्तर के सवाल पूछे जाएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews