MPPEB MPTET 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, Answer Key जारी, 15 मार्च तक दर्ज करें आपत्ति, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPEB

mppeb

MPPEB MPTET 2023 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 (High School Teacher Eligibility Test – 2023) की आंसर की जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार आंसर की चेक करने के लिए यहां दिए गए स्टेप्स की मदद ले सकते हैं।

15 मार्च तक पेश कर सकते है आपत्ति

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित हाई स्कूलों में नियुक्ति के लिए आयोजित उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन प्रश्न एवं उत्तर कुंजी जारी (Online Question Answer Key ) कर दी गई है। उम्मीदवार अवलोकन कर सकते हैं एवं यदि कोई आपत्ति है तो लास्ट डेट 15 मार्च 2023 तक अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।इसके तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी और 36000+महंगाई भत्ता वेतनमान दिया जाएगा।

मार्च में हुई थी परीक्षा, नेगेटिव मार्किंग नहीं

बता दे कि एमपी टीईटी 2023 हाईस्कूल परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2023 को किया गया था, हाईस्कूल लेवल के बाद 25 अप्रैल 2023 से मिडिल स्कूल एमपी टीईटी (MP TET) का आयोजन होगा, उम्मीदवार रोल नंबर और TCA कोड के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते है।वही आंसर की पर आपत्ति 15 मार्च तक दर्ज की जा सकती है, इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति ऑब्जेक्शन 50 रुपये का शुल्क देना होगा। खास बात ये है कि इस वर्ष एमपी टीईटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक ने माध्यमिक शिक्षक और उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए होने वाली परीक्षा से नेगेटिव मार्किंग को हटाने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे चेक करें आंसर की

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद अभ्यर्थी होम पेज पर, “ऑनलाइन प्रश्न / उत्तर पर आपत्ति – उच्चतर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2023” पर क्लिक करें।
  3. फिर उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें। अब उम्मीदवार की आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
  4. इसके बाद उम्मीदवार भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

https://mppeb.cbexams.com/MPPEB_Cand_Objections/Hstetesb2023objections/Login.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews