MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें पात्रता और नियम

MPPSC Exam 2025

MPPSC 2023, MPPSC Recruitment : एमपीपीएससी के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अगस्त से शुरू होगी। वही आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी ओपन 

मध्य प्रदेश शासन के आयुष विभाग द्वारा व्याख्याता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी ओपन की गई है। व्याख्याता अगद तंत्र और रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 सितंबर रखी गई है। वहीं आयोग कार्यालय में अभिलेख सहित आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर निर्धारित की गई है।

यह होंगे नियम 

आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी तरह का मैनुअल आवेदन और डाक द्वारा भेजा गया आवेदन पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में की जाएगी। वही आयु की गणना के लिए वही जन्मतिथि मान्य की जाएगी, जो अभ्यर्थी की 10वीं की अंकसूची में अंकित है।

आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का कार्य 6 अगस्त से 5 सितंबर दोपहर 12:00 बजे तक ऑनलाइन किया जा सकेगा। प्रति त्रुटि सुधार ₹50 शुल्क देय होगा। हालांकि अभ्यर्थी के नाम में किसी प्रकार का त्रुटि सुधार नहीं किया जा सकेगा।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”480973″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”480974″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews