MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 153 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के लिए अच्छी खबर है। आयोग ने स्त्री रोग विशेषज्ञ के लिए 153 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी और  इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 2 अगस्त 2022 से आवेदन कर सकेंगे।  आवेदन की अंतिम तिथि अंतिम  दिनांक 1 सितंबर 2022 घोषित की गई है।

यह भी पढ़े… MP: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, नंबर जारी, पेंशन-जीपीएफ में मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने क्रमांक 03/ 2020 दिनांक 20 जुलाई 2022 द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन हेतु स्त्री रोग विशेषज्ञ के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि दिनांक 2 अगस्त 2022 (दोपहर 12:00) तथा आवेदन की अंतिम तिथि अंतिम दिनांक 1 सितंबर 2022 घोषित की गई है। जबकि आयोग कार्यालय में अभिलेखों सहित आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2022 है।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2020: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इंटरव्यू की सूचना जारी, इन पदों पर होगी भर्ती, जानें अपडेट

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार,  भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिप्लोमा , सी.पी.एस डिप्लोमा अथवा समतुल्य अर्हता अथवा भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री अथवा भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संबंधित विषय में सुपर स्पेशियलिटी डिग्री और डिप्लोमा।इसके लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। वही 15000 से 39000 ग्रेड के साथ(छठे और सातवें वेतनमान का भी लाभ) मिलेगा।

स्त्री रोग विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ गाइनेकोलॉजिस्ट के कुल 153 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसमें:-
41 पद- UR
25 पद – SC
31 पद – ST
41 पद- OBC
15 पद- EWS
के लिए आरक्षित हैं।

मध्यप्रदेश के मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या 36 है।
14 पद- UR
08 पद- SC
10 पद- ST
14 पद- OBC
05 पद- EWS
श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।

मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित पदों की संख्या 09 है जिसमें-
03 पद- OH
02 पद- VH
02 पद- HH
02 पद -MD
खेड़ी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews