MPPSC: राज्य सेवा परीक्षा 2021 पर बड़ी अपडेट, ऑनलाइन आवेदन फिर से शुरू, शुद्धि पत्र जारी, जानें लास्ट डेट

MPPSC Recruitment 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MPPSC Exam 2022. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है।  राज्य सेवा परीक्षा 2021(state service exam 2021) एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 (State Forest Service Exam 2021) को लेकर नई अपडेट सामने आई है।MPPSC द्वारा इन दोनों परीक्षाओं के लिए लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की है।वही हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब PSC ने प्रदेश के बाहरी उम्मीदवाराें के लिए राेजगार पंजीयन की अनिवार्यता खत्म कर दी है।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मानदेय में वृद्धि, खाते में 2000 बढ़कर आएगी सैलरी

इसके लिए शुद्धि पत्र क्रमांक 04/10-11/2021 दिनांक 28 अप्रैल 2022 जारी किया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा अपने शुद्धि पत्र के माध्यम से बताया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में केवल अन्य राज्य (मध्य प्रदेश के अलावा भारत के सभी राज्य) के उम्मीदवारों के लिए रोजगार पंजीयन की अनिवार्यता समाप्त करने एवं समस्त अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा पुनः प्रारंभ करने की सूचना जारी की गई है।

एमपीपीएससी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन की शर्त केवल बाहरी उम्मीदवारों (जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी नहीं है) के लिए हटाई गई है। मध्य प्रदेश के निवासी उम्मीदवारों को रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य रहेगा। वही ऐसे उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के निवासी नहीं है तथा ऐसे उम्मीदवार जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं, दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए उक्त व्यवस्था के साथ ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा पुनः प्रारंभ की जा रही है।

यह भी पढ़े.. MP Government Job: 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, रविवार से आवेदन शुरू, जानें आयु-पात्रता

ऑनलाइन आवेदन दिनांक 2 मई 2022 से प्रारंभ होंगे और लास्ट डेट 11 मई 2022 तक किए जा सकते हैं। उम्मीदवार राज्य सेवा परीक्षा 2021(state service exam 2021) एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 (State Forest Service Exam 2021) को लेकर अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर चेक कर सकते है।

LINK-https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SSE_2021_Corrigendum_Dated_28_04_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews