MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 6-8 अगस्त को होगा इंटरव्यू, इन पदों पर होगी है भर्ती

MPPSC 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने सहायक संचालक संवर्ग पद के साक्षात्कार (Assistant Director Exam – 2021 Interview Information.) की तारीख जारी कर की है। इसके तहत इंटरव्यू आयोग कार्यालय में दिनांक 6 एवं 8 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाना है। जिसके लिए साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट से दिनांक 1 अगस्त 2022 से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2020 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, इनकी उम्मीदवारी निरस्त, आयोग ने जारी की सूचना

आयोग के विज्ञापन क्रमांक 02/2021 दिनांक 08.02.2021 के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन के सामाजिक न्याय तथा निःशक्‍तजन कल्याण विभाग ( Social Justice and Disabled Welfare Department) के सहायक संचालक के कुल 19 पद (UNR-06,ST-03, SC-03, OBC-05, EWS-02) के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है ।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, वर्क फ्रॉम होम के नए नियम लागू, अधिसूचना जारी, मिलेगा लाभ

सहायक संचालक संवर्ग पद के साक्षात्कार आयोग कार्यालय में 06.08.2022 एवं 08.08.2022 को आयोजित किए जाना सुनिश्चित किए गए है । उपरोक्त पद हेतु आयोग द्वारा योग्य आवेदको के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाईट http://mppsc.mp.gov.in/ से दिनांक 0.08.2022 से डाउनलोड कर सकते है ।साक्षात्कार हेतु आमंत्रित आवेदकों को निर्देशित किया जाता है कि साक्षात्कार दिवस को प्रातः 10:00 बजे आयोग कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें | आवेदक साक्षात्कार पत्र में प्रदर्शित शर्तों का गहनता से परीक्षण कर उसका पालन करना सुनिश्चित करें ।

LINK- http://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/AD_Exam_2021_Cadre_Interview_Schedule_Dated_20_07_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews