MPPSC PCS 2022: 24 अप्रैल को मुख्य परीक्षा, ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन, जानें पेपरों की डिटेल्स

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MPPSC PCS 2022 Exam. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के द्वारा राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (State Service Main Exam Mains 2020) का आयोजन 24 अप्रैल से होने जा रहा है, इसके लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जारी कर दिए गए है। यह परीक्षा 29 अप्रैल तक चलेंगी और इस परीक्षा में सिर्फ वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने MPPSC प्री परीक्षा पास की थी।

यह भी पढ़े.. EPFO: जल्द इतनी बढ़ सकती है Salary Limit, 75 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ, जाने ताजा अपडेट

राज्य सेवा परीक्षा 2020 मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना और शहडोल के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।भोपाल में यह परीक्षा तीन सेंटर सुभाष एक्सीलेंस स्कूल, नवीन स्कूल तुलसी नगर और शासकीय गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल वनट्री हिल्स बैरागढ़ पर होगी। इन तीनों परीक्षा केंद्रों पर 1200 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा।परीक्षा की अवधि कुल 3 घंटे की होगी।अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम शुरू होने कुछ देर पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं।

ध्यान रहे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ देना होगी।वही लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा और इसी इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का फाइनल चयन होगा।पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 22 जुलाई 2022 को घोषित किया जाएगा। वहीं इंटरव्यू का आयोजन 22 सितंबर से किया जाएगा और अंतिम परिणाम 22 अक्टूर 2022 को घोषित किया जाएगा।इसके तहत करीब 260 पदों पर भर्ती होगी।

पेपरों की डिटेल्स

  • मुख्य परीक्षा कुल 1,400 अंकों की होगी और इसके लिए छह पेपर देने होंगे।
  • पेपर-1: जनरल स्टडीज-1 (इतिहास और जियोग्राफी) 24 अप्रैल को
  • पेपर-2: जनरल स्टडीज-2 (राजनीति, अर्थशास्त्र और सोशल साइंस) 25 अप्रैल को
  • पेपर-3: जनरल स्टडीज-3 (साइंस और टेक्नोलॉजी) 26 अप्रैल को
  • पेपर-4: जनरल स्टडीज-4 (दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान और लोक प्रशासन) 27अप्रैल को
  • पेपर-5: जनरल हिंदी; अंक: 200 28अप्रैल को
  • पेपर-6: हिंदी निबंध; अंक: 100 29 अप्रैल को
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MPPSC PCS 2022: 24 अप्रैल को मुख्य परीक्षा, ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन, जानें पेपरों की डिटेल्स