MPPSC : मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्ती, 26 अगस्त लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

MPPSC 2023

mppsc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकारी नौकरी (Government Jobs) पाने का एक और सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC Recruitment 2021) ने बॉयलर निरीक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है।इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरु हो गई है और 26 अगस्त 2021 आवेदन की अंतिम तिथि है।इन पदों पर भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. Bank Job 2021: 300 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 3 सितंबर से पहले करें अप्लाई

MPPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, मप्र लोक सेवा आयोग (mppsc) के द्वारा बॉयलर निरीक्षक (Boiler Inspector jobs) ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। बॉयरल निरीक्षक ग्रेड 1 के तीन पद और ग्रेड 2 के लिए एक पद निर्धारित किया गया है,  ऐसे युवा जिन्‍होंने मध्‍यप्रदेश राज्‍य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 (Mppsc State Engineering Services 2020) के लिए आवेदन किया था, वह इस भर्ती के लिए होने वाली इंटरव्‍यू में भाग ले सकते है।  आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर जाकर पूरा भर्ती नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

MPPSC के इन पदों को लेकर जुड़ी जानकारी

कुल पद – 3+1 = 4 पद

योग्यता- मैकेनिकल इंजीनियरिंग, पॉवर इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग या मेटालर्जिकल साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री. साथ ही संबंधित क्षेत्र में काम करने का अनुभव।

आवेदन शुल्क- अनारक्षित वर्ग के ​उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। जबकि आरक्षित वर्ग को 250 रुपये देय होगा। इसके अलावा पोर्टल शुल्क 40 रुपये अलग से देय होगा।

चयन प्रक्रिया– जारी विज्ञप्ति के तहत परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। आवेदक सीधे साक्षात्कार के जरिये नौकरी पा सकते हैं। इंटरव्यू 100 नंबरों का होगा, जिसमें आरक्षित वर्ग को कम से कम 31 और अनारक्षित वर्ग को कम से कम 41 नंबर लाना अनिवार्य होगा।

आवेदन प्रकिया- इच्छुक अभ्यर्थियों को वेबसाइट www.mponline.gov.in या www.mppsc.nic.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।आवेदन फॉर्म भरने व शुल्क जमा कराने के पूरा आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।  फिर इसके साथ संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां लगाकर “सचिव मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, रेसीडेंसी एरिया इंदौर (मध्यप्रदेश) पिन – 452001” पर भेजना होगा होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews