MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, रिक्त पदों की संख्या बढ़ी, शुद्धि पत्र जारी, अब 290 पदों पर होगी भर्ती

MPPSC

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC Exam 2022. मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सेवा परीक्षा 2021 (MPPSC State Service Examination 2021) पर नई अपडेट सामने आई है।राज्य सेवा परीक्षा 2021 में रिक्त पदों की संख्या बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़े.. MP में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 6 शासकीय कर्मचारी निलंबित, 3 अधिकारियों पर भी गिरी गाज

दरअसल, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग रेसिडेंसी क्षेत्र, इंदौर द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 (State Service Examination-2021) के लिए शुद्धि पत्र जारी किया है। शुद्धि पत्र क्रमांक 06/10/2021 दिनांक 5 जुलाई 2022 के द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 14 पदों की वृद्धि की है, जिसके बाद अब विज्ञापित पदों की संख्या 290 हो गई है। इसमें वेतनमान और अन्य जानकारी वेबसाइट पर जारी अधिकारिक नोटिफिकेश में देख सकते है।

यह भी पढ़े.. मप्र निकाय चुनाव 2022: 6 जुलाई को पहले चरण की वोटिंग, 27000 पुलिसकर्मी तैनात, उम्मीदवारों के लिए ये निर्देश जारी

बताते चले कि आयोग द्वारा वृद्धि किए गए सभी पद वाणिज्य कर विभाग के अंतर्गत है जिसमें जिला पंजीयक के 02 पदों तथा उप पंजीयक के 12 पदों की वृद्धि की गई है। इस प्रकार कुल 14 पदों की वृद्धि की गई है। विज्ञापन की शेष शर्तें पूर्व अनुसार ही रहेंगी।

http://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/SSE_2021_Corrigendum_Dated_05_07_2022.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews