NCBS Recruitment: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर! कई पदों निकली भर्ती, जाने अन्य डिटेल्स  

NCBS Recruitment: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का अवसर! कई पदों निकली भर्ती, जाने अन्य डिटेल्स  

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  हाल ही में नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंस ने भर्ती (NCBS Recruitment)  के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं। यह  डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, भारतीय सरकार के अंदर आने वाला एक  रिसर्च सेंटर है। साइंटिफिक ऑफिसर और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर भर्तियां निकाली गई। बता दें कि आवेदन शुरू हो चुके हैं और उम्मीदवार 15 अप्रैल, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 15 अप्रैल के बाद से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कुल वैकेंसी की संख्या पांच है।

यह भी पढ़े…  Honor X9 5G के फीचर्स जान आप हो जाएंगे हैरान, जाने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन यहाँ 

पात्रता

साइंटिफिक ऑफिसर (NMR ) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मास्टर्स इन इंजीनियरिंग / मास्टर इन  टेक्नोलॉजी/ पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। एनिमल हाउस मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.V.Sc/ M.V.Sc की डिग्री होनी चाहिए। RDO साइंटिफिक ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी/ मास्टर्स डिग्री इन लाइफ साइंस की डिग्री होनी चाहिए। इंस्ट्रूमेंटेशन साइंटिफिक ऑफिसर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर इन इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए।  इसके अलावा साइंटिफिक असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास डिग्री इन लाइफ साइंस होनी चाहिए। सभी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 60% अंक भी होना अनिवार्य होगा और 2 साल का एक्सपीरियंस भी जरूरी होगा।

आवेदन

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यहां  https://www.ncbs.res.in/jobportal/sites/default/files/pdf/job_application.pdf विजिट कर सकते हैं। आवेदन करने के  लिए और अधिक जानकारी के लिए यहाँ विज़िट कर सकते हैं:https://www.ncbs.res.in/jobportal/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews