NHPC Recruitment 2021: 10वीं पास के लिए यहां निकली है नौकरी, ऐसे करें अप्लाई

aiims

करियर, डेस्क रिपोर्ट।अगर आप 10वीं पास है और सरकारी नौकरी (Government Jobs) की तलाश में है तो यह खबर आपके काम की है। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (National Hydroelectric Power Corporation-NHPC Recruitment 2021) ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं।

यह भी पढ़े… MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश की संभावना, इन राज्यों में Tauktae मचाएगा तबाही!

NHPC द्वारा 19 ट्रेड अपरेंटिस के पदों भर्तियां की जाएगी।आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मई 2021 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NHPC की आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

पदों का विवरण

इलेक्ट्रीशियन- 10 पद
प्लम्बर- 02 पद
फिटर- 02 पद
सचिवालय सहायक- 04 पद
बढ़ई- 01 पद

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI होना चाहिए।

1.इलेक्ट्रीशियन-10वीं कक्षा पास होने के साथ 2 वर्षों का आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) कोर्स।

2.प्लंबर-10वीं कक्षा पास होने के साथ 2 वर्षों का आईटीआई (प्लंबर) कोर्स।

3.फिटर-10वीं कक्षा पास होने के साथ 2 वर्षों का आईटीआई (फिटर) कोर्स।

4.सेक्रेटरीएट असिस्टेंट-10वीं कक्षा पास होने के साथ 2 वर्षों का आईटीआई (सेक्रेटरीएट असिस्टेंट) कोर्स।

5.कारपेंटर-10वीं कक्षा पास होने के साथ 2 वर्षों का आईटीआई (कारपेंटर) कोर्स.

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन 10वीं और ITI में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews