MP Breaking News
Sat, Dec 13, 2025

सरकारी नौकरी: PSTCL ने निकाली 609 पदों पर भर्ती, 16 दिसंबर तक फॉर्म भरने का मौका 

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन लिंक एक्टिव कर दिया। अधिसूचना जारी हो चुकी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
सरकारी नौकरी: PSTCL ने निकाली 609 पदों पर भर्ती, 16 दिसंबर तक फॉर्म भरने का मौका 

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ने अस्सिटेंट लाईनमैन, जूनियर इंजीनियर, अकाउंट्स ऑफिसर, डिवीजन अकाउंटेंट समेत कई पदों पर भर्ती (PSTCL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी कैंडीडेट्स को होनी चाहिए। इसीलिए अप्लाई करने से पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 609 है। जिसमें से अस्सिटेंट लाईनमैन के लिए 169, असिस्टेंट सबस्टेशन अटेंडेंट के लिए 195, इलेक्ट्रीशियन ग्रेट-3 के लिए 15, अस्सिटेंट इंजीनियर ओटी या इलेक्ट्रिकल के लिए 61, असिस्टेंट मैनेजर/आईटी के लिए तीन, काउंट्स ऑफिसर के लिए 2, डिविजनल अकाउंटेंट के लिए 11, जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के लिए 110, जूनियर इंजीनियर सिविल के लिए 15, जूनियर इंजीनियर कम्युनिकेशन के लिए 6, लॉ ऑफीसर ग्रेड 2 के लिए दो, टेलीफोन मैकेनिक के लिए 10, लोवर डिवीजन क्लर्क के लिए 35 और लोवर डिवीजन क्लर्क अकाउंटेंट के लिए 15 पद खाली हैं।

इतनी है फीस

फॉर्म भरने के लिए एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 850 रुपये शुरू का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1416 रुपये के साथ ट्रांजेक्शन चार्ज का भुगतान करना होगा। फीस पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी मोड की अनुमति नहीं होगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा। अस्सिटेंट लाईनमैन, असिस्टेंट सबस्टेशन अटेंडेंट और इलेक्ट्रीशियन ग्रेट-3 के लिए परीक्षा दो भागों में विभाजित होगी। पार्ट 1 में पंजाबी भाषा से संबंधित 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पार्ट 2 में टेक्निकल से संबंधित 50, पंजाबी लैंग्वेज नॉलेज से संबंधित 20, जनरल नॉलेज से संबंधित 10, लॉजिकल रीजनिंग और क्वांटिटी एप्टिट्यूड से संबंधित 10 और जनरल इंग्लिश से संबंधित 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। बाकी पदों के लिए पार्ट-1 नहीं होगा।

कौन भर सकता फॉर्म?

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। अस्सिटेंट इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र बीई या बीटेक की योग्यता होनी चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर आईटी पद पर आवेदन करने के लिए कंप्यूटर साइंस या आईटी में इंजीनियरिंग की योग्यता होनी चाहिए। जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष इंजीनियरिंग डिप्लोमा की योग्यता अनिवार्य है।  लोवर डिवीजन क्लर्क पद पर बैचलर्स डिग्री वाले उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। लॉ ऑफिसर पद के लिए 5 वर्ष या 3 वर्षीय एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए। असिस्टेंट सबस्टेशन अटेंडेड और इलेक्ट्रीशियन ग्रेड-2 पद के लिए दसवीं पास और आईटीआई उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। पात्रता से संबंधित जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

2025111711130593 2025111713591845