Hindi News

RBI ग्रेड बी फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक, जानें डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स 

Published:
आरबीआई ग्रेड-बी पहले चरण परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। 100 से अधिक पदों पर भर्ती होने वाली है। मेंस की तारीख का ऐलान भी हो चुका है। आइए जानें कैसे परिणाम चेक करें?
RBI ग्रेड बी फेज-1 परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक, जानें डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स 

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने आरबीआई ग्रेड बी प्रारंभिक परीक्षा (RBI Grade B Result) का रिजल्ट 11 नवंबर को घोषित कर दिया है। फेस 2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध हो चुकी है। जो भी उम्मीदवार फेज-1 में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट website.rbi.org.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने परिणाम पीडीएफ मोड में जारी किए हैं, जिसमें  शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है।

पेज-1 परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर को देश भर के विभिन्न शहरों में किया गया था। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और कट ऑफ अंक जल्द ही जारी होंगे। आरबीआई ने ग्रेड बी परीक्षा के तहत कुल 120 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें ग्रेड बी जनरल ऑफिसर्स के लिए 83, डीपीईआर के लिए 17 और डीएसआईएम के लिए 20 पद खाली हैं।  उम्मीदवारों का चयन फेज-1, फेज-2 परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आरबीआई के नए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर क्विक लिंक्स के टैब पर क्लिक करें। फिर करियर के ऑप्शन को चुनें।
  • इसके बाद नया पेज खुलेगा। करंट वैकेंसी के विकल्प पर जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट का ऑप्शन नजर आएगा। पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का रोल नंबर चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

अब आगे क्या होगा?

आरबीआई ग्रेड बी मेंस परीक्षा का आयोजन 6 और 7 दिसंबर को होने वाला है। नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में प्रवेश पत्र जारी हो सकते हैं। इसमें समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी के साथ-साथ जरूरी दिशा निर्देश भी शामिल भी उपलब्ध होंगे। मुख्य परीक्षा में कुल तीन पेपर शामिल होते हैं- इकोनॉमिक्स एंड सोशल इश्यूज, इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव और  फाइनेंशियल मैनेजमेंट।

प्रत्येक पेपर 100 अंक का होता है। कुल 300 अंकों की परीक्षा होती है। उम्मीदवारों को 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है। प्रत्येक पेपर के समय भी निर्धारित होता है। पेपर-2 यानि इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव के लिए 90 मिनट का समय मिलता है। वहीं पेपर 1 और 3 में 50% बहुविकल्पीय और 50% डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों के लिए 120-120 मिनट का समय मिलेगा।

Result Notification- Grade B (DR) - General - PY 2025 -Phase I Exam
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews