Hindi News

कांसटेबल के 6000 पदों पर निकली भर्ती, 20 फरवरी से करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

Published:
कांसटेबल के 6000 पदों पर निकली भर्ती, 20 फरवरी से करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

HSSC Haryana Police Constable Recruitment 2024: पुलिस बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी है। हरियाणा सरकार की तरफ से पुलिस में कांसटेबल के कई पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। वहीं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने पर इसी वेबसाइट से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

हरियाणा पुलिस में कांसटेबल के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से शुरू कर दी जाएगी। जबकि आवेदन और भुगतान के लिए अंतिम तारीख 21 मार्च 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 6000

पदों का विवरण

हरियाणा पुलिस में कांसटेबल के कुल 6000 पदों को भरा जाएगा, जिसमें पुरूष कांसटेबल के 5000 पद और महिला कांसटेबल के 1000 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

पुलिस कांसटेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं डिग्री हिंदी अथवा संस्कृत विषयों के साथ होनी चाहिए। वहीं अधिक जानकारी के इच्छुक उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आयु-पात्रता

कांसटेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। वहीं हरियाणा के मूल निवासियों को राज्य सरकार के निर्देशानुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करना पड़ेगा।

आवेदन शुल्क

हरियाणा पुलिस में कांसटेबल के पदों पर भर्ती के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी श्रेणी के उम्मीदवार कांसटेबल के पदों पर नि:शुल्क आवेदन करेंगे।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shashank Baranwal
लेखक के बारे में
पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ। View all posts by Shashank Baranwal
Follow Us :GoogleNews