
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक कई पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। उम्मीदवारों की नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट सर्विस, फाइनैन्स, अकाउंट, आईटी और सेफ़्टी समेत कई पदों पर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका है।
यह भी पढ़े… CUET PG 2022 Registration Date : सीयूईटी पीजी के रजिस्ट्रेशन की बढ़ी अंतिम तारीख, जानें
जो उम्मीदवार इस नौकरी को करना चाहते हैं वो ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो सकती है। साथ ही आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई 2022 है। कुल वैकेंसी की संख्या 60 है। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
यह भी पढ़े… उज्जैन के साइंस कॉलेज ने बढ़ाया MP का मान, हासिल की NAAC की सर्वोच्च रैंक
ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने और आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले एनटीपीसी के ऑफिशियल वेबसाईट Websitecareers.ntpc.co.in पर जाएं।
- फिर सभी नोटिफिकेशन में 12 जुलाई 2022 रीक्रूटमेंट Advt No. 18/2022 पर क्लिक करें।
- इस पेज में आपको ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म भी दिखेगा, उसमें अपने सभी डीटेल अच्छे से भरें।
- फिर आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन शुल्क भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- लिंक: https://careers.ntpc.co.in/openings.php
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

