Sarkari Naukari: सैनिक स्कूल में नौकरी का सुनहरा मौका, शिक्षक और TGT समेत कई पदों पर निकली भर्ती

Sarkari Naukari: सैनिक स्कूल में नौकरी का सुनहरा मौका, शिक्षक और TGT समेत कई पदों पर निकली भर्ती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी सैनिक स्कूल (Sainik School Recruitment) में नौकरी की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। सैनिक स्कूल झांसी ने भर्ती के नोटिफिकेशन हाल ही में जारी कर दिए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक TGT, म्यूजिक टीचर, लैब असिस्टेंट और लाइब्रेरीयन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। अलग-अलग पदों पर आवेदन करने के लिए पात्रता भी अलग निर्धारित की गई। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 है। कुल वैकेंसी की संख्या 14 है। जिसमें से 6 पद कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड है। वहीं अन्य पद रेगुलर है।

यह भी पढ़े… Government Job 2022 : यहाँ 14 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 22 अगस्त से पहले करें आवेदन

योग्यता

TGT पद पर आवेदन करने के लिए चार साल के इंतर्गरटेड डिग्री B.Sc, B.Ed की जरूरत होगी। 50% प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक विज्ञान के किसी एक सब्जेक्ट से पास करना होगा। वहीं आर्ट मास्टर के पद पर आवेदन करने के लिए ग्रेजुएट या मास्टर की डिग्री फाइन आर्ट्स या ड्रॉइंग में होगा अनिवार्य होगा। म्यूजिक में डिप्लोमा की डिग्री वाले उम्मीदवार म्यूजिक टीचर के पद पर आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर विज़िट कर के देखकर सकते हैं।

यह भी पढ़े…. SSC 2022: सोमवार से शुरू होगी ये परीक्षा, 2065 पदों पर होगी भर्ती, जानें नियम-एग्जाम पैटर्न

आयु सीमा और सैलरी

लाइब्रेरीयन और लैब असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 50 साल है। वहीं अन्य पदों पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 35 साल है। लैब असिस्टेंट को 20,000 रुपये की सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी। लाइब्रेरीयन को 35,000 रुपये, म्यूजिक टीचर को 28,000 रुपये, आर्ट मास्टर को 35,000 रुपये और TGT को 44,900 रुपये तक की सैलरी दी जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews