Sarkari Naukari: कोल इंडिया में निकली 108 पदों पर भर्ती, 2 लाख रुपये तक की सैलरी, जानें डिटेल्स

aiims

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोल इंडिया के भर्ती (Coal India Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक मेडिकल एग्ज़ेक्यटिव पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 108 है। आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफलाइन 29 अक्टूबर तक आवेदन कर पाएंगे। उम्मीदवार बताए गए पते पर अपना आवेदन पत्र भेज आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े…BMW ला रहा है अपनी नई सुपर इलेक्ट्रिक कार! खास होंगे इसके फीचर्स, जानें यहाँ

वैकेंसी की संख्या

सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पद पद पर 6, जनरल फिजीशियन पद पर 6, एनैसथेसिया पद पर 5, सीनियर मेडिकल ऑफिसर पद पर 68 वैकेंसी है। अन्य रिक्त पदों की जानकारी आप ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं, जिसकी लिंक नीचे दी गई है।

यह भी पढ़े…RBI ने उठाया सख्त कदम, इन 3 बैंकों पर लगाया जुर्माना, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, सीनियर मेडिकल ऑफिसर और अन्य कई पदों के लिए निर्धारित क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी होगा। हालांकि MBBS की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इंस्टिट्यूट के होने अनिवार्य होगा। योग्यता, आवेदन और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews