Sarkari Naukari: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 18 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता और नियम

APSC Recruitment

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (India Post Payments Bank) आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने भर्ती के नोटिफिकेशन (IPPB Recruitment Notification) जारी कर दिए हैं। असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, चीफ मैनेजर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में उम्मीदवारों का उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 41 है। आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2022 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 18 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…MP Government Jobs 2022: यहां 103 पदों पर निकली है भर्ती, प्रक्रिया जारी, 1 लाख तक सैलरी, 10 नवंबर लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

वैकेंसी की संख्या
  • असिस्टेंट मैनेजर-18
  • मैनेजर-13
  • सीनियर मैनेजर- 8
  • चीफ मैनेजर -2
योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अलग-अलग पदों के लिए अनुभव की जरूरत भी होगी। योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी अन्य जानकारी के एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट https://www.ippbonline.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ₹750 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर देखें और अन्य अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाईट विज़िट करते रहे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews