Hindi News

Sarkari Naukari: नेशनल हाउसिंग बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 1 लाख से अधिक की सैलरी, जानें आयु-पात्रता

Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल हाउसिंग बैंक (National Housing Bank) ने हाल ही में भर्ती के नोटिफिकेशन (NHB Recruitment Notification) जारी किए हैं। अधिसूचना के मुताबिक कुल वैकेंसी की संख्या 27 है। चीफ इकोनोमिस्ट, प्रोटोकल ऑफिसर, जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, ऑफिसर ऑफ सुपरविजन, रिजनल मैनेजर के पद पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2022 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…Twitter में बड़ा बदलाव, ब्लू टिक सब्स्क्रिप्शन के लिए देना होगा यूजर्स को पैसा! इतना लेगा चार्ज, जानें यहाँ

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा भी अलग निर्धारित की गई है। निर्धारित क्षेत्र में मास्टर्स/ग्रेजुएट की योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्र में अनुभव की जरूरत भी होगी। चीफ इकोनोमिस्ट और प्रोटोकल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 साल है। वहीं जनरल मैनेजर के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 40 साल और अधिकतम 55 साल है। असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 30 साल है। ऑफिसर ऑफ सुपरविजन के लिए न्यूनतम आयु सीमा न्यूनतम 57 साल और अधिकतम 63 साल है। रिजनल मैनेजर के पद पर आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 30 साल और अधिकतम 45 साल है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। ऑनलाइन परीक्षा पास करने पर शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एससी/पीडबल्यूडी केटेगरी के उम्मीदवारों को केवल 175 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाईट https://ibpsonline.ibps.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews