Sarkari Naukri : 10वीं पास के लिए 4000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जल्द करें एप्लाई

VYAPAM RECRUITMENT 2023

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 4000 से ज्यादा पदों पर सरकारी भर्ती (government jobs) निकली है।भारतीय डाक विभाग (India Post GDS Recruitment 2021) ने उत्तर प्रदेश के सर्किल-3 के तहत ग्रामीण डाक सेवक(जीडीएस) के 4264 पदों पर भर्ती निकाली है।इस सरकारी नौकरी के लिए 23 अगस्त 2021 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हैं।

यह भी पढ़े.. MP में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती, 60 हजार तक सैलरी

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 22 सितंबर 2021 तक appost.in पर आवेदन कर सकते हैं।खास बात यह है कि इन पदों पर आवेदन करने वाले (Sarkari Naukri 2021) उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, उन्हें किसी भी तरह की परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा।

यहां देखें पूरी डिटेल्स

कुल पद– 4264 पद

पदों का विवरण

यूआर – 1988
ईडब्ल्यूएस – 299
ओबीसी – 1093
पीडब्ल्यूडी-ए – 16
पीडब्ल्यूडी-बी – 20
पीडब्ल्यूडी-सी – 17
एससी – 797
एसटी – 34

सैलरी- बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी, तो वहीं जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी।


शैक्षिक योग्यता– अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड ऑफ एजुकेशन से 10वीं कक्षा पास करना अनिवार्य है। अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में अंग्रेजी, गणित और स्थानीय भाषा का अध्ययन करना जरूरी है।

आयु सीमा- 18 से 40 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी ।अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

आवेदन शुल्क- पोस्टल सर्किल में जीडीएस के पदों पर आवेदन के लिए सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि, SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा यानी आवेदन निशुल्क है।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन जमा किए गए आवेदनों के आधार पर नियमों के अनुसार स्वत: उत्पन्न मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन- उम्मीदवार द्वारा केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए उन्हें indiapost.gov.in या appost.in/gdsonline के माध्यम से पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक उम्मीदवार सिर्फ एक ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews