Sarkari Naukri : MP में इन पदों पर निकली है भर्तियां, 1 लाख तक सैलरी, जल्द करें अप्लाई

aiims

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश पुलिस (MP Police Recruitment 2021) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत एसआई और सिपाही के 60 पदों पर भर्ती निकाली हैं।आवेदन की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरु हो चुकी है।  इच्छुक उम्मीदवार  27 सितंबर 2021 या उससे पहले आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते है।

यह भी पढ़े.. MP College: कैबिनेट बैठक में जल्द आएगा यह प्रस्ताव, उच्च शिक्षा विभाग की तैयारियां पूरी

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती MP के स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी एमपी पुलिस (MP Police)की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.mppolice.gov.in के जरिए 27 सितंबर 2021 तक आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।वही अभ्यर्थी 27 सितंबर से लेकर 4 अक्टूबर तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।

कुल पद-60

पदों का विवरण
उपनिरीक्षक 10 पद
आरक्षक के 50 पद

योग्यता-सब इंस्पेक्टर पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री। कांस्टेबल पद के लिए  12वीं पास होना अनिवार्य ।दोनों पदों के लिए किसी भी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो और पदक भी प्राप्त। स्पोर्ट्स योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।

आयु सीमा- उम्र 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। अभ्यर्थी के आयु की गणना 1 अगस्त 2021 से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते है।

चयन प्रक्रिया–  इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक व शैक्षिक परीक्षण, खेल पात्रता, दस्तावेज सत्यापन के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें ओलिंपिक, एशियन गेम्स, राष्ट्रीय खेल, राष्ट्रमण्डल खेल, वर्ल्डकप, वर्ल्ड चैम्पियनशिप, राष्ट्रीय खेल और अधिकृत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में प्राप्त पदकों के निर्धारित अंकों के आधार पर।

सैलरी– वहीं वेतनमान 36 हजार 200 रुपए से 1लाख 14 हजार 800 रुपए तक होगी। अधिक जानकारी के लिए साइट पर विजिट करें।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि – 27 सितंबर 2021
  • आवेदन संशोधन की अंतिम तिथि – 4 अक्टूबर 2021
  • आधिकारिक वेबसाइट – recruitment.mppolice.gov.in
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews