SSC CGL 2024: एसएससी सीजीएल टियर-1 मार्क्स जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड, 31 दिसंबर है डेडलाइन 

जो भी उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने व्यक्तिगत अंक चेक कर सकते हैं। लिंक एक्टिव हो चुका है। जनवरी में टियर-2 परीक्षा होगी।
ssc cgl

SSC CGL 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने कम्बाइन्ड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा टियर- 1 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा में प्राप्त व्यक्तिगत अंकों को चेक कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम का रिजल्ट 5 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था।

आयोग ने चयनित और शॉर्टलिस्ट नहीं किए  गए उम्मीदवारों का अंक जारी किया है। इसे डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक एसएससी सीजीएल टियर 1 स्कोरकार्ड निर्धारित समय के लिए ही उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 16 दिसंबर से से लेकर 31 दिसंबर शाम 6:00 बजे तक इसे डाउनलोड कर पाएंगे और साथ ही इसका प्रिंटआउट निकाल पाएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड (SSC CGL Tier 1 Scorecard)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएँ।
  • होमपेज पर Login/Register” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगइन करने के बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखेगा। अपने अंकों को चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में स्कोरकार्ड/अंक का प्रिन्ट आउट निकाल कर उम्मीदवार रख सकते हैं।

जनवरी में होगी टियर-2 परीक्षा (SSC Recruitment 2024)

एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर से 24 सितंबर के बीच हुआ था। अगला चरण टियर-2 का होगा। परीक्षा के तहत विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती होगी। रिक्त पदों की संख्या कुल 17, 727 है। टियर-2 परीक्षा 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को जारी होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews