SSC Recruitment 2022:इन पदों पर निकली है भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, 1 लाख तक सैलरी, जल्द करें अप्लाई

SSC

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC JE Recruitment 2022)के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।SSC ने जूनियर इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली है, जिसकी आवेदन की प्रकिया जारी है और लास्ट डेट 2 सितंबर हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जेई सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल आदि के पद पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, PSC ने 96 पदों पर निकली भर्ती, 6 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

इच्छुक उम्मीदवार एसएससी (SSC) की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।फीस भुगतान की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2022 तक निर्धारित की गई है। परीक्षा का आयोजन नवंबर 2022 में होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती- जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) और जूनियर इंजीनियर (क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रेक्ट्स) के पद पर भर्ती की जाएगी।

आयु सीमा- जूनियर इंजीनियर सिविल (CPWD), जूनियर इंजीनियर (सेंट्रल वॉटर कमीशन), जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल (सेंट्रल वॉटर कमीशन), जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल (CPWD) के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 32 साल है। वहीं अन्य पदों के लिए आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 3 साल है।

योग्यता-सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा या बीटेक की योग्यता रखते वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए आयु पात्रता और योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क-इन पद के लिए आवेदन करने वाले जनरल/ ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. जबकि एससी / एसटी वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया- इस भर्ती के तहत अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और लिखित वर्णनात्मक परीक्षा के नतीजों पर आधार पर किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न-उम्मीदवारों का चयन दो लेवल परीक्षा के आधार पर होगा। चयन के लिए पेपर 1 और पेपर 2 परीक्षा का आयोजन होगा। दोनों की परीक्षाएं कंप्युटर बेस्ड होंगी। दोनों पेपर समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों कॉ डॉक्यूमेन्ट वेरिफिकेशन करवाना होगा।

वेतनमान- जेई (JE) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35 हजार 400 रुपये से लेकर 1 लाख 12 हजार 400 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews