Teacher Recruitment 2022: 10000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, ये रहेंगे नियम, जानें पात्रता और सैलरी

teacher NEWS

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है। ल इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूलों में कॉन्ट्रेक्ट पर 10 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी। इन पदों को सहायक अध्यापक का नाम दिया गया है।इस भर्ती के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, आवेदन शुरू होने के बाद नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी जाएगी।भर्ती कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत होगी।इसकी जानकारी खुद राजस्थान शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ट्वीट कर दी है।

Teacher Recruitment 2022

कुल पद- 10000

पदों का विवरण

  • शिक्षक भर्ती में लेवल-1 के 7140।
  • लेवल-2 गणित के 1430।
  • लेवल-2 विज्ञान के 1430 पद ।

योग्यता-

  • सहायक अध्यापक (लेवल – द्वितीय) – उम्मीदवारों को सहायक अध्यापक ( अंग्रेजी व गणित) के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंको सहित सम्बन्धित विषयों में अंग्रेजी माध्यम में स्नातक होना चाहिए। । बीएड या डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन और निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ रीट लेवल 2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • सहायक अध्यापक (लेवल – प्रथम) – न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय / समकक्ष परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन और निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ रीट लेवल 2 परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया-

  • भर्ती डीईओ मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा की ओर से होगी।
  • सभी पदों की जिलेवार गणना करके ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।
  • शैक्षणिक योग्यता के 75 फीसदी और प्रशैक्षिक योग्यता के 25 फीसदी अंक जोड़कर प्राप्ताकों की मेरिट बनाई जाएगी।
  • जॉइनिंग गांव के स्कूल में दी जाएगी। पहली पोस्टिंग एक साल के लिए होगी।

वेतनमान- प्रति शिक्षक 16,900 रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा। हालांकि 9 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर उच्चतर पदनाम और उच्चतर मानदेय दिया जाएगा, जो कि 29,600 रुपये हो जाएगा। 5 प्रतिशत की दर से प्राप्त में दो अतिरिक्त वेतन वृद्धियां जोड़कर अगले 100 रुपये में पूर्णाकिंत कर निर्धारित किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews