UIDAI Recruitment: भोपाल समेत कई कार्यालयों में निकली भर्ती, जाने अन्य डिटेल्स..

Maharashtra Water Resources Department Recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। UIDAI Recruitment:-हाल ही में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI ) ने अपने मुख्य कार्यालय  और अन्य क्षेत्र कार्यालयों के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली। बता दें कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 मार्च 2022 है। बता दें कि वैकेंसी प्राइवेट अभियार्थियों  के लिए नहीं है। उपनिदेशक, अनुभाग अधिकारी, निजी सचिव,  लेखा अधिकारी, लेखाकार, सहायक अनुभाग, अधिकारी सहायक, निदेशक, कनिष्ठ अधिकारी के पद पर भर्ती होगी।

यह भी पढ़े… जल्द ही होगा भारत में Samsung का नया फोन लॉन्च, इस दिन कर सकते आप इसकी शॉपिंग..

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर www.uidai.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। कुल वैकेंसी कि संख्या 26 है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उसे दिए गए पते पर भेज सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए http://uidai.gov.in/ about–uidai/ work with uidai / current vacancies.html पर जा सकते हैं।

जाने भोपाल में है कितनी वैकन्सी :

UIDAI के भोपाल कार्यालय में कुल 3 वैकेंसी है। सूचना के मुताबिक भोपाल समेत कई क्षेत्र कार्यालय और राज्य कार्यालय में भर्ती है। भोपाल भर्ती के नोटिफिकेशन यहाँ देखे:Vacancy_Circular_for_various_posts_at_RO_Delhi_and_State_Office_Bhopal_dated_03.02.2022

  • डिप्टी डायरेक्टर-1
  • पी एस-1
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर-1
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews