Sarkari Naukari: यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्ती, मिल रहा अफसर बनने का सुनहरा मौका, जानें डिटेल्स 

UPSC CSE Final Result

UPSC CSE Final Result

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC Recruitment) ने असिस्टेंट डायरेक्टर, डेप्यूटी डायरेक्टर, फोटग्राफिक ऑफिसर, सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर, साइंटिफ़िक ऑफिसर समेत अन्य कई पदों के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। यदि आपको भी सरकारी नौकरी की तलाश है तो आप आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 1 सितंबर 2022 तक आवेदन सकते हैं। वहीं 2 सितंबर 2022 तक ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है।

यह भी पढ़े… MP : केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद विभाग की बड़ी तैयारी, इन जिलों को राशि आवंटित, मिलेगा आर्थिक लाभ

असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर 2 वैकेंसी, सीनियर ग्रेड ऑफ इनफॉर्मेशन के लिए 22, डेप्यूटी डायरेक्टर के लिए 2, फोटोग्राफिक ऑफिसर के लिए 1, साइंटिफ़िक ऑफिसर के लिए 1, सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर के लिए 1 वैकेंसी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा भी अलग निर्धारित की गई है। असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए लॉ में डिग्री, साइंटिफ़िक ऑफिसर पद के लिए इंजीनियरिंग, फोटोग्राफिक ऑफिसर के लिए फोटोग्राफी की डिग्री, डेप्यूटी डायरेक्टर के लिए 10+2 की डिग्री और सीनियर ग्रेड ऑफ इनफॉर्मेशन के लिए मास कम्यूनिकेशन या पत्रकारिता की डिग्री होना होना अनिवार्य होगा। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

यह भी पढ़े… 5 अगस्त पर इन पुलिसकर्मियों को मिलेगा तोहफा, होंगे केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित

अधिकतम आयु सीमा
  • असिस्टेंट डायरेक्टर-40 साल
  • सीनियर ग्रेड ऑफ इनफॉर्मेशन-30 साल
  • डेप्यूटी डायरेक्टर- 50 साल
  • फोटोग्राफिक ऑफिसर-33 साल
  • साइंटिफ़िक ऑफिस- 30 साल
  • सीनियर साइंटिफ़िक ऑफिसर -35 साल
  • जूनियर साइंटिफ़िक ऑफिसर -30 साल
  • जूनियर साइंटिफ़िक ऑफिसर (न्यूट्रोन एक्टीवेशन एनालिसिस)- 33 साल
  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन  
  • लिंक: https://upsconline.nic.in
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews