Hindi News

UPSC Recruitment :- यूपीएससी ने निकाली Assistant Professor के पद लिए भर्ती , जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

Published:
UPSC Recruitment :- यूपीएससी ने निकाली  Assistant Professor के पद लिए भर्ती , जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । इंडियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC)  ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर आज विभिन्न पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर , स्टोर ऑफिसर असिस्टेंट मैनेजर , के भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं । उम्मीदवार 2022 में यूपीएससी द्वारा आई वैकेंसी यों के लिए 3 मार्च तक http://www.upsconline.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इस पद के लिए उम्मीदवारों का पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन होना चाहिए और 55% अंक अनिवार्य होगा।  इसी के साथ किसी भारतीय  यूनिवर्सिटी से उम्मीदवारों के पास मास्टर्स की डिग्री भी होना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों का नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट ( NET) को पास करना भी अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों कि आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है । तो वहीं आयुर्वेद क्षेत्र के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए , उम्मीदवारों कि आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारीत की गई है और शाल्क्य असिटेंट प्रोफेसर के लिए निर्धारीत आयु सीमा 48 वर्ष है ।

Online आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 25 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा । तो वहीं महिलाओं और अनुसूचित जातियों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा । अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsconline.nic.in पर विजिट कर सकते हैं ।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews