इंतज़ार खत्म! NHM MP CHO परीक्षा के रिजल्ट आउट, जाने कैसे करें अपने परिणाम डाउनलोड

ICAI CA Final Result 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नैशनल हेल्थ मिशन, मध्यप्रदेश, कॉम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (NHM MP CHO) और CCH के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं और उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। 17 अप्रैल, 2022 को कॉम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ था, जिसके परिणामों की घोषणा आयोग NHM ने कर दी है। उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार काफी लंबे समय से था जो अब खत्म हुआ। परीक्षा के रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन आइडी और रॉल नंबर की जरूरत पड़ेगी। SAMS के वेबसाईट sams.co.in पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… KTM 390 Adventure: लॉन्च हुई KTM की नई बाइक, लुक बना देगी आपको दीवाना, जाने कीमत और फीचर्स

रिजल्ट चेक करने के लिए करें इन स्टेप्स को फॉलो
  • ऑफिशियल वेबसाईट sams.co.in पर जाए।
  • अब होमेपेज पर “Recruitment of remaining vacant post of contractual CHO” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको वहाँ लिखित परीक्षा का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही रिजल्ट का पेज खुलेगा, वहाँ पूछे गए डिटेल्स अच्छे से भरें।
  • अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews