Hindi News

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने निकाली 1123 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक भरें ऑनलाइन फॉर्म 

Published:
डब्ल्यूसीएल ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक जल्द एक्टिव होगा। 1000 से अधिक पद खाली हैं। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने निकाली 1123 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक भरें ऑनलाइन फॉर्म 

मिनी रत्न कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (WCL Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू होने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट http://i.e.www.westerncoal.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदकों को एनएपीएस या एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी करना है। आवेदन से  इससे पहले पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होना जरूरी है। जिसके लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 1123 है। वैकेंसी को अलग-अलग लोकेशन और डिपार्टमेंट में बांटा गया है। वीएलसी हैडक्वाटर में 316 पद खाली हैं।  एसटीसी कल्पना नगर नागपुर में 8, बालापुर एरिया चंद्रपुर में 127, चंद्रपुर एरिया में 102, वाणी नॉर्थ एरिया में 101,  वाणी एरिया में चंद्रपुर 116, माजरी एरिया में चंद्रपुर 67, उमरेर एरिया नागपुर में 71, नागपुर एरिया में 148, कान्हा एरिया छिंदवाड़ा में 21 और पाराखेड़ा एरिया बैतूल में 73 पद खाली हैं।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में बैचलर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने के लिए माइनिंग इंजीनियरिंग या माइंस एंड माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की योग्यता होना जरूरी है। ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए दसवीं पास होने के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में एक या 2 वर्षीय नेशनल या स्टेट ट्रेड सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। केवल सिक्योरिटी गार्ड ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष है। वहीं अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष। उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 अगस्त 1999 से लेकर 1 अगस्त 2007 के बीच होनी चाहिए। नियमों के तहत एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी एनसीएल को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

उम्मीदवारों का चयन ग्रेजुएशन/ आईटीआई/दसवीं  में प्राप्त स्कोर के आधार पर होग। आवेदन के दौरान दर्ज की गई जानकारी के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट 22 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड भी निर्धारित किया गया है।

कितना मिलेगा वेतन?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। टेक्नीशियन अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 10,900 रुपये स्टाइपेन्ड दिया जाएगा।  सिक्योरिटी गार्ड के लिए मंथली स्टाइपेंड 8,200 रुपये है। स्टेनो (हिंदी), पंप ऑपरेटर कम मैकेनिक, मैकेनिक डीजल, वेल्डर और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पद पर नियुक्ति पर हर महीने 10,556 रुपये मिलेंगे। फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, सर्वेयर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), मशीनिस्ट और टर्नर के लिए मंथली स्टाइपेन्ड 11,040 रुपये है।

WCL-Notification (1)
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews