Hindi News

भारत की सबसे सस्ती कार, लग्जरी गाड़ियों को छोड़ा पीछे! बन रही लोगों की पहली पसंद

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
पिछले कई आर्टिकल में हम आपको लग्जरी कारों के बारे में बता चुके हैं, जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे कार के बारे में बताएंगे, जो भारत की सबसे सस्ती कार है।
भारत की सबसे सस्ती कार, लग्जरी गाड़ियों को छोड़ा पीछे! बन रही लोगों की पहली पसंद

कार के शौकीन हमेशा महंगे और लग्जरी कार की तलाश में रहते हैं। कंपनी द्वारा आए दिन नए-नए मॉडल के कार बाजार में लॉन्च किए जाते हैं। जिनके फीचर्स कस्टमर को बहुत अधिक पसंद भी आते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो कुछ समय उस कार का इस्तेमाल करने के बाद उसे बेचकार दूसरी नई कार खरीद लेते हैं। महंगी गाड़ी खरीदना हर किसी का सपना होता है। दुनिया में एक से बढ़कार एक रॉयल और लग्जरी कार है, जो अपनी खासियत के लिए मशहूर है। लग्जरी कार की बात करें, तो रोल्स-रॉयस का नाम सबसे पहले आता है। जिसका निर्माण ब्रिटिश कार कंपनी द्वारा गया जाता है। दुनिया भर में यह अपने यूनीक स्टाइल वाले कारों के लिए जाना जाता है।

पिछले कई आर्टिकल में हम आपको लग्जरी कारों के बारे में बता चुके हैं, जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है, लेकिन आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे कार के बारे में बताएंगे, जो भारत की सबसे सस्ती कार है।

भारत की सबसे सस्ती कार

दरअसल, भारत की सबसे सस्ती कार मारुति ईको है। जिनकी पिछले महीने कुल 1 लाख 80 हजार 77 गाड़ियां बिकी है, जबकि साल 2024 में इस मॉडल की 1लाख 44 हजार 51 गाड़ियां खरीदी गई। सालाना आधार पर मारुति सुजुकी इंडिया को 3% की ग्रोथ मिली है, जो एक बड़ी एचीभमेंट माना जा सकता है। मार्केट में आते ही लोग धल्लड़े से इसकी खरीददारी कर रहे हैं। यह कार इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।

मई में रहा अच्छा प्रदर्शन

मारुति ईको की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.70 लाख रुपए है। मारुति सुजुकी इंडिया गाड़ी बेचने के मामले में देश के नंबर वन कंपनी बन चुकी है। मारुति ईको की सेल्स की बात करें तो मई में पिछले 7 महीने के मुकाबले सबसे शानदार प्रदर्शन रहा। लोग इस यूटिलिटी वैन को 5, 6 और 7 सीटर फॉर्मेट में खरीद रहे हैं। तेजी से हो रही इस कर की बिक्री वाकई सोचने लायक है। छोटी सी दिखनी वाली यह कम बजट की कार ने बाकि लग्जरी कारों को पछाड़ दिया है। इससे अन्य कंपनियों की नींद उड़ी हुई है।

फीचर

न्यू मारुति ईको के फीचर्स की बात करें, तो इसमें K सीरीज 1.2 लीटर इंजन मिलता है। पेट्रोल से 80.76 पीसी का पावर और 104.5 एमएम की टॉर्क जनरेट होती है। इसमें 11 सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। जिनमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, इंजन इमोबिलाइजर, चाइल्ड लॉक, सीट बेल्ट रिमाइंडर, EBD के साथ ABS सहित अन्य कई फीचर्स शामिल है। इसके अलावा, न्यू स्टीयरिंग व्हील और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

मिल जाएंगे कई रंग

इस तरह यह देश का सबसे सस्ता कार वर्तमान में बन चुका है। यदि आप ही नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट कम है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप इस कार को प्रीफर कर सकते हैं। यह कम बजट में आपको बेहतरीन फीचर्स प्रोवाइड कर रहा है। इसके आपको बहुत सारे कलर वेरिएंट मिल जाएंगे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews