Hindi News

आम की गुठली को फेंके नहीं बनाए ये बटर, लगाते ही चमकती हुई नजर आएगी आपकी स्किन

Published:
Last Updated:
आम की गुठली को फेंके नहीं बनाए ये बटर, लगाते ही चमकती हुई नजर आएगी आपकी स्किन

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। Mango seed:- गर्मी मतलब ही होता है आम का सीजन। कहावत भी आपने सुनी ही होगी आम के आम और गुठलियों के दम। इस कहावत में जरा फेरबदल कर उसे जरा यूं समझें आम का स्वाद और गुठलियों का बटर। जी हां बिलकुल सही सुन रहे हैं आप गुठलियों का बटर। आम की गुठलियों से बना बटर स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  इससे आपकी स्किन पर नजर आने वाले ब्लैक स्पॉट्स और दाग धब्बे कम होंगे साथ ही स्किन ज्यादा खिली खिली दिखाई देगी। इस बटर के फायदे जानने के बाद आप जरूर गुठलियों को डस्टबिन के हवाले करने से पहले सोचेंगे। हालांकि मैंगो सीड बटर आसानी से बाजार में उपलब्ध है।

यह भी पढ़े… MP News: पिछड़े वर्ग के आरक्षण को लेकर आई अपडेट! सरकार ने रिपोर्ट की सार्वजनिक, जाने रिपोर्ट

जानिए मैंगो सीड बटर के फायदे

आम की गुठलियां आम की तरह गुणों से भरपूर हैं। इसमें विटामिन सी, ई के अलावा जिंक, पोटैशियम और कैल्शियम होता है. जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। मैंगों सीड बटर से टैनिंग दूर होती है। यानि सनबर्न का डर खत्म हो जाता है। ये स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए भी काम आता है। स्किन पर आ रही महीन लकीरे भी इस बटर से कम दिखाई देती हैं।

ऐसे बनाएं पैक

इस बटर से पैक बनाने के लिए आपको चाहिए शहद और नींबू का रस। बस एक चम्मच मैंगो सीड बटर में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर कम के कम 20 मिनट के लिए लगा कर रखें। फिर चेहरा धो लें।
अगर स्किन बहुत ज्यादा ऑयली हो तो इस बटर को पहले थोड़े से स्किन के हिस्से पर लगा कर देखें। अगर स्किन ऑयली लगती है तो फिर बटर की मात्रा कम रख कर नींबू की मात्रा बढ़ा दें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य शिक्षित करना है। कृपया कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews