घर पर ही बनाएं बाजार से भी बढ़िया शाही पनीर मसाला, बढ़ जाएगा सब्जी का स्वाद

घर पर ही बनाएं बाजार से भी बढ़िया शाही पनीर मसाला, बढ़ जाएगा सब्जी का स्वाद

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। घर में दावत का इंतजाम है, और बनना है शाही पनीर।  तो, तकरीबन हर घर में मोहल्ले के दुकान पर ढूंढाई होती है शाही पनीर मसाले की।  शाही पनीर मसाला शायद आसानी से मिल भी जाए।  पर, किसी एक पर्टिकुलर कंपनी का शाही पनीर मसाला चाहिए हो तो समझिए कि मुसीबत दुगनी हो जाती है।  तब, जब वो मसाला आसानी से किसी दुकान पर उपलब्ध न हो। क्योंकि, मसाला ढूंढने की मेहनत की जा सकती है लेकिन शाही पनीर के स्वाद से कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जा सकता।  इस सारी मशक्कत से बेहतर है कि आप घर पर ही शाही पनीर मसाला बना लें। हो सकता है पहली बार में आपको अपने बनाए मसाले का स्वाद कुछ कम ज्यादा लगे।  लेकिन अपने स्वादानुसार कुछ मसालों को ऊपर नीचे करके आप आसानी से अपने मिजाज का शाही पनीर मसाला हासिल कर लेंगे।  उसके बाद न दुकान जाने की मशक्कत होगी, न ऐन टाइम पर फेवरेट फ्लेवर वाला शाही पनीर मसाला ढूंढने की झंझट। चलिए जानते हैं किस विधि से आप घर पर ही बना सकते हैं अपना पसंदीदा शाही पनीर मसाला।

यह भी पढ़े…  Lifestyle: इन फूड्स को करें डाइट में शामिल और पाएं पसीने की बदबू से छुटकारा

शाही पनीर मसाला बनाने की सामग्री

लाल मिर्च, छोटी इलायची, लौंग, जीरा, बड़ी इलायची, दालचीनी, धनिया के बीज, चक्र फूल, जायफल, टमाटर का पाउडर, काली मिर्च शाही पनीर मसाला बनाने के लिए इस सामग्री की आवश्यकता है।  जिसे आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा परपोर्शन में मिक्स कर सकते हैं। मसाला ज्यादा तीखा चाहिए हो तो लाल मिर्च ज्यादा रखें। अगर दालचीनी का फ्लेवरर पंसद हो तो दालचीनी बढ़ा सकते हैं।  सब्जी में खट्टापन ज्यादा पसंद हो तो टामटर का पाउडर ज्यादा रखें।  एक बार की सब्जी के लिए मसाला बनाना हो तो कम ही मात्रा में सारे मसाले मिक्स करें।

यह भी पढ़े … नीम के फूलों से तेजी से घटता है वजन, बस इन तीन तरीकों से करें उपयोग

पहला तरीका

सबसे पहले टमाटर को सुखाएं और उसका पाउडर बना लें या आप बाजार से टमाटर का पाउडर खरीद सकते हैं। सामग्री के तहत जितने मसाल दिए गए हैं उन सभी को कढ़ाई में डालें और कढ़ाई गर्म होने रखें। कम से कम दस मिनट तक सारे मसाले धीमी आंच पर सिंकने दें। जब मसाले ठंडे हो जाएं तब उन्हें पीस लें।

दूसरा तरीका

दूसरे तरीके में आप गैस की जगह सभी मसालों को माइक्रोवेव में भून सकते हैं।  पहले एक निश्चित तापमान पर बर्तन गर्म करें. इसमें मसाले डालें और भुनने रख दें। पांच मिनट बाद माइक्रोवेव के रोककर मसाले चला दें।  इसके बाद फिर से दस मिनट के लिए रख दें।

ऐसे करें स्टोर

शाही पनीर मसाला को स्टोर करना ज्यादा मुश्किल नहीं है।  बस ऐसा कोई जार चुने जिसे आप एयर टाइट बंद कर सकें।  मसाले को ऐसे जार में डाल कर पैक करके रख दें। एहतियात से रखा मसाला आप कई दिनों तक रख सकते हैं। हालांकि बेहतर यही होगा कि आप मसाला तब ही बनाएं जब सब्जी बनाने वाले हों। ताजे मसाले की महक और फ्लेवर का कोई तोड़ नहीं होता।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews