Hindi News

Health : ज्यादा गर्म पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक, जानें इसके नुकसान

Written by:Ayushi Jain
Published:
Health : ज्यादा गर्म पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक, जानें इसके नुकसान

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग गर्म पानी पीने (Hot Water) की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि सुबह सुबह (Health) उठकर गर्म पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्या दूर होती है। साथ ही इससे वजन भी कम होता है। लेकिन आपको बता दें गरम पानी पीना जितना सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। उतने ही उसके नुकसान भी होते हैं। जी हां जैसा कि कहा जाता है गर्म पानी पीने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

साथ ही स्किन प्रॉब्लम को भी दूर किया जा सकता है। इसलिए लोग अक्सर सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं। लेकिन इससे होने वाले नुकसान के बारे में कई लोग अब तक नहीं जानते हैं आज हम आपको गर्म पानी पीने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि इसके सेवन से शरीर में क्या-क्या नुकसान होते हैं और क्या फायदे होते हैं।

गर्म पानी पीने के नुकसान –

आपको बता दें गर्म पानी शरीर के इंटरनल ऑर्गन पर सीधा असर करते हैं। इस वजह से इसके सेवन से पेट में जलन और दूसरी समस्या हो सकती है। इसलिए ज्यादा हद तक गर्म पानी और ज्यादा गर्म पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं ज्यादा गर्म पानी पीने से आंखों में भी समस्या हो सकती है इसलिए ऐसा करने से बचें।

Must Read : MP News : पीएफआइ के कई ठिकानों पर NIA की छापेमारी, 3 गिरफ्तार

यह भी बताया जाता है कि तेज गर्म पानी पीने से किडनी पर भी असर पड़ता है, क्योंकि गर्म पानी पीने से किडनी पर ज्यादा जोर पड़ता है। जिसकी वजह से किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है।

इसके अलावा गर्म पानी पीने की वजह से पेशाब भी ज्यादा आती है। वहीं रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर भी दबाव पड़ता है। इस वजह से नींद में भी खलल आता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए इतना ही नहीं गरम पानी के सेवन से नसों में सूजन भी आ सकती है। इसलिए ज्यादा गर्म पानी का सेवन करने से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

गर्म पानी पीने के फायदे –

आपको बता दें जितना ही नुकसानदायक गरम पानी पीना है, उतना ही फायदेमंद भी बताया गया है। कहा जाता है कि गर्म पानी पीने से ब्लड सरकुलेशन तेज होता है, जिस वजह से तनाव कम होता है। साथ ही नर्वस सिस्टम की कार्य क्षमता भी बढ़ जाती है। वहीं कब्ज से जुड़ी समस्या भी दूर होती है। ऐसे में सभी लोग गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews