
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली को महालक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि विधि विधान से पूजा करने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन धान्य का आशीर्वाद देती हैं। इस बार 24 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी और लक्ष्मी गणेश का पूजन होगा। यूं तो हर घर में विधिनुसार पूजा होती है, लेकिन आज हम आपको ज्योतिष अनुसार ऐसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसे करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
एक घंटे में बनाई 249 कप चाय और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
- दीपावली के दिन अपने पूजाघर में अखंड दीपक जलाएं। ये सुबह सूर्यास्त के साथ अगले दिन सूर्यास्त तक जलता रहे।
- महालक्ष्मीजी के महामंत्र ‘ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयै नम:’ का जाप करें। ये जाप कमलगट्टे की माला से कम से कम 108 बार करें।
- दिवाली की रात साफ नए कपड़े पहनकर महालक्ष्मी स्त्रोत, विष्णु सहस्त्रनाम व गोपाल सहस्त्रनाम का जाप करें।
- दिवाली की पूजा के दौरान वहां पीली कौड़ियां रखें। मान्यता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होती है।
- लक्ष्मी पूजा के समय पांच साबुत सुपारी, काली हल्दी और पांच कौड़ी लेकर गंगाजल से धो ले। इसे लाल कपड़े में बांधे और चांदी के पात्र में रखें। अगली सुबह इसे अपने धन वाली जगह रख दें।
- लक्ष्मी पूजन के समय पूजा सामग्री में हल्दी की गांठ रखें। बाद में इस अपनी तिजोरी में रख लें।
- गन्ना लेकर आएं, शाम को लक्ष्मी पूजन के साथ गन्ने का पूजन भी करें।
- दिवाली पूजा के बाद अपनी तिजोरी में नौ गोमती चक्र स्थापित करें। ये साल भर रहने दें।
- शिवलिंग पर अक्षत यानी बिना टूटे चावल चढ़ाएं। ये सभी चावल पूर्ण होने चाहिए।
- दिवाली वाले दिन पीपल के पेड़ को जल दें। इससे शनि दोष और कालसर्प दोष समाप्त होता है।
- दिवाली की रात में घर में घर में झाड़ू लगाकर सारा कचरा बाहर निकाल दें। ये काम चुपचाप करें, इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

