जाने ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक स्वास्थ समस्याओं के क्या होते हैं कारण और उनके उपाय ..

जाने ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक स्वास्थ समस्याओं के क्या होते हैं कारण और उनके उपाय ..

भोपाल , डेस्क रिपोर्ट।  कहते हैं कि “Health is wealth  ” मतलब स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन होता है । यदि स्वास्थ्य अच्छा होता है , तो मनुष्य अपने जीवन में सफलता और सुख को प्राप्त कर सकता है।  लेकिन यदि स्वास्थ्य ही बुरा हो, तो अपने जीवन के लक्ष्यों को पूरा करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है । इसलिए हर व्यक्ति का पहला उद्देश्य जीवन में अपने स्वास्थ्य को सही रखना होता है। आजकल की व्यस्त जीवन में अपने स्वास्थ्य और  जीवन शैली का ख्याल रखना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है , जो भविष्य में बुरे परिणाम भी सामने ला सकता है।  ज्योतिष शास्त्र भी स्वास्थ्य को बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण मानता है । हालांकि लोग दवाइयों और उपचारों से स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान निकालते हैं । ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की बुरी दशा के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती है जिससे हमारे जीवन पर बहुत बड़ा दुष्प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़े … 26 फरवरी को मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, आ सकता है धन

घर के वास्तु दोष के कारण ही कई बार स्वास्थ्य की समस्या उत्पन्न होती है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि घर की रसोई में महिला खाना बनाते वक्त मुंह दक्षिण दिशा की तरफ रखती है , तो यह बहुत ही ज्यादा बुरा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार  वृषभ राशि के लोगों को अक्सर गले से जुड़ी समस्या सताती है। मिथुन राशि के लोगों को हाथ और दिमाग से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या , धनु राशि के लोगों को कूल्हों से जुड़ी समस्या , मकर राशि के लोगों को हड्डी  और घुटनों से जुड़ी समस्या और  मीन राशि के लोगों को ग्रंथियों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष शास्त्र स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हैं, तो वही अपनी जीवनशैली को सुधारने और खान का सही से पालन करने की सलाह भी ज्योतिष द्वारा दी जाती है। सैर पर जाने से और खुली हवा में सांस लेने से तनाव की समस्या दूर होती है,  तो वही अच्छा भोजन करने और हमेशा खुश रहने से किडनी और ब्लड इंफेक्शन जैसी समस्या खत्म हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेडिटेशन करना भी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकता है , अक्सर पेट की समस्या से कन्या राशि के लोग ग्रसित होते हैं।  सिंह राशि के लोग दिल के जुड़ी बीमारियां होने की संभावनाएं होती हैं इसलिए ज्योतिष शास्त्र उन्हें योग करने की सलाह देता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews