Lifestyle: इन तीन तरीकों से बहुत आसानी से बाल, चेहरे और हाथों से उतारें होली का रंग

Lifestyle: इन तीन तरीकों से बहुत आसानी से बाल, चेहरे और हाथों से उतारें होली का रंग

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। होली का मतलब ही रंग, अबीर और गुलाल है। आप चाहें या न चाहें लेकिन इन रंगों से खुद को बचाना आसान नहीं होता। होली के रंगों का गुबार, अपनों की खुशी का उन्माद। मौका ही कुछ ऐसा होता है कि रंगों की बौछार से खुद को दूर ले जाना आसान ही नहीं होता। उस वक्त तो उत्सव की खुशी हावी रहती है। असल मुश्किल उसके बाद शुरू होती है।

यह भी पढ़ें – Lifestyle: वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, सप्लीमेंट्स से करें तौबा

जब हाथ पर, चेहरे पर और बालों में इतना रंग होता है कि पानी की हर धार के साथ रंग बहता दिखाई देता है। कुछ रंग तो आसानी से छूट जाता है, पर त्वचा की गहराइयों में बैठा रंग आसानी से नहीं निकलता। इसे निकलने के लिए अब या तो उसे रगड़ रगड़ कर छुड़ाओ या फिर उसे जस का तस रहने दो। दोनों ही स्थितियों में चेहरा, हाथ और बाल नुकसान के शिकार होते हैं। उससे बचने का क्या तरीका हो सकता है। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे आसान से टिप्स जिनकी मदद से आप बहुत आसानी से बाल, चेहरे और हाथों से जिद्दी रंग को हटा सकते हैं:

यह भी पढ़ें – Morena News: हाईकोर्ट की अवहेलना करते हुए सरकारी तंत्र ने गरीब किसानों के खेत में चलाया हार्वेस्टर

बालों के लिए आजमाएं ये उपाय
बालों पर होली का रंग चढ़ने का डर हो या फिर कुछ ऐसे दोस्त हों जो सिर पर गुलाल भर कर ही मानते हैं। तो उसके लिए कुछ तैयारी पहले से करके रखना ही मुनासिब है। सबसे पहले अपने बालों में अच्छे से सरसों का तेल या नारियल का तेल लगाएं। तेल की वजह से बालों की सतह पर एक लेयर बन जाएगी।
जिससे रंग सीधे स्किन से नहीं चिपकेगा। अगर रंग लग भी जाता है तो शैम्पू से रगड़ रगड़ कर निकालने की जगह बालों में दही लगाएं एवं कुछ देर बाद धो लें। स्केल्प पर दही लाइट ब्लीच का काम करेगा। जिससे रंग आसानी से निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें – Jabalpur News: जबलपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही, शव की शिनाख्त किये बगैर उसे दफनाया

चेहरे के लिए
रंगों से सराबोर होने से पहले ही चेहरे को अच्छे से मॉश्चराइज कर लें। इससे स्किन में अंदर तक रंग नहीं उतरेगा। फिर भी अगर रंग छूटने में दिक्कत दे रहा हो तो कोई ऐसा पेस्ट लगाएं जो स्किन के लिए हार्ड न हो। बादाम, संतरे का छिलका और मसूर की दाल का पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। पानी की जगह पेस्ट बनाने के लिए कच्चा दूध डालें। इस पेस्ट को कुछ देर लगा कर रखें और फिर चेहरा धो लें। रंग उतर जाएगा साथ ही स्किन को भी पोषण मिलेगा।

यह भी पढ़ें – MP के इन कर्मचारियों को होली का बड़ा तोहफा, जारी हुई राशि, नवनियुक्त शिक्षकों के मानदेय पर बड़ी अपडेट

हाथ के लिए
हाथ की त्वचा चेहरे की त्वचा के मुकाबले थोड़ी सख्त होती है. इसलिए चेहरे के लिए तैयार पेस्ट से शायद बात न बनें। हाथ पर चढ़ा रंग उतारने के लिए आप बेसन का उपयोग कर सकते हैं। बेसन में नींबू का रस मिलाएं और एक चम्मच शहद डाल दें। शहद न डालना हो तो घी भी मिक्स कर सकते हैं। पेस्ट तैयार करें और हाथों पर लगा लें। कुछ देर बाद हाथ धो लें और पैरों पर कहीं जिद्दी रंग हो तो वहां भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews