MP Breaking News

Navratri 2021 : इस नवरात्रि घर लाएं ये 5 चीजें, मां दुर्गा प्रसन्न होकर बरसाएंगी कृपा

Navratri 2021 : इस नवरात्रि घर लाएं ये 5 चीजें, मां दुर्गा प्रसन्न होकर बरसाएंगी कृपा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हर्ष उल्लास और भक्ति का त्यौहार नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) शुरु हो रही है। इस बार मां अंबे का उत्सव गुरुवार 7 अक्टूबर से शुरु हो रहा है जो 14 अक्टूबर तक रहेगा। नौ दिन का नृत्य, डांडिया और भक्ति का पर्व नव दुर्गा आरंभ होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में सभी मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिये तमाम आयोजन, खरीददारी और अन्य उपाय करते हैं और माता रानी से अपनी मनोकामनाएं रखते हैं।

ये भी पढ़ें- Navratri 2021: नवरात्रि के 9 विशेष दिनों में क्या है इन रंगों का महत्व, करना चाहिए धारण

मां दुर्गा की उपासना के लिए नवरात्रि के दिनों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान घर पर कुछ चीजों के लाने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। वैसे कुछ लोग कुछ नया शुरू करने में विश्वास रखते हैं, ऐसे में मां दुर्गा को प्रसन्न करने और घर में सुख शांति और समृद्धि लाने के लिये आप भी कुछ ऐसी चीजें घर ला सकते हैं जिससे माता रानी की कृपा आप पर बनी रहेगी। इन चीजों से ना केवल मां अंबे खुश होंगी बल्कि आप अपने आस-पास सकारात्मकता भी महसूस करेंगे। तो आईए जानते हैं 5 ऐसी चीजों के बारे में जिसे आप इस नवरात्रि घर ला सकते हैं –

तुलसी का पौधा

हिंदी मान्यतओं के अनुसार तुलसी का पौधा बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में घर पर तुलसी का पौधा लाना शुभ होता है। अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो इस नवरात्रि इसे घर लाएं और घर के आंगन में पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। तुलसी के पौधे पर प्रतिदिन दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

केला

वास्तु और कुछ पवित्र शास्त्रों के अनुसार, केले का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। इस नवरात्रि केले के पौधे को घर लाएं और अधिकतर इसे उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। हर गुरुवार को पानी में थोड़ा सा दूध मिलाकर मंत्र जाप के साथ पौधे पर डालें। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी।

श्रृंगार का सामान

नवरात्रि के दौरान श्रृंगार का सामान पूजा स्थल पर रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। इससे घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है। इसी के साथ ये भी मान्यता है की मां दुर्गा को श्रंगार की सामग्री अर्पित करने से माता रानी बेहद प्रसन्न होती हैं।

चांदी का सिक्का

घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए नवरात्रि के दिनों में चांदी का सिक्का लाना बहुत शुभ माना जाता है। सिक्के पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा बने हुए हों तो और शुभ माना जाता है। इस नवरात्रि में चांदी का सिक्का घर लाने से घर की सुख-समृद्धि और बढ़ेगी।

हरसिंगार का पौधा

हरसिंगार के पौधे में सुगंधित फूल आते हैं जो शाम को खुलता है और सुबह समाप्त होता है। इसकी पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक और होम्योपैथी उपचार में भी किया जाता है। इस पौधे को नवरात्रि के दौरान घर में लाने से समृद्धि का स्वागत होगा साथ ही घर में सकारात्मक्ता का वातावरण रहेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews