Hindi News

Protein Salad Recipe : इस प्रोटीन सलाद से कम करें वजन, ये है बनाने की सिंपल ट्रिक

Written by:Ayushi Jain
Published:
Protein Salad Recipe : इस प्रोटीन सलाद से कम करें वजन, ये है बनाने की सिंपल ट्रिक

Protein Salad Recipe : सलाद (Salad) खाने के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। अच्छी डाइट (Healthy Diet) के लिए सलाद का सेवन किया जाता है। सलाद कई मायनों में फायदेमंद होता है। सलाद खाने से शरीर में काफी ज्यादा पोषक तत्व मिलते है। डॉक्टर भी डाइट में सलाद लेने की सलाह देते है। सलाद खाने से शरीर में भरपूर एनर्जी बनी रहती है।

आजकल कई तरह के सलाद बनने लग चुके हैं। पहले तो ककड़ी टमाटर और सब्जियों का सलाद खाया जाता था लेकिन आजकल इसमें भी कई तरह की चीजें मिला कर खाई जाती है। सलाद को भरपूर रूप से प्रोटीन युक्त बना कर इसका सेवन करने से काफी ज्यादा फायदे मिलते है। ऐसे में आज हम आपको एक प्रोटीन रिच सलाद की आसान सी रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते है –

Must Read : Turmeric Milk Side Effects: हल्दी वाला दूध पीने से बचे ये 3 तरह के लोग, हो सकते है ये नुकसान

इस प्रोटीन युक्त सलाद को बच्चे से लेकर बड़ों तक हर कोई खा सकता है। इससे सेहत को कई फायदे मिलते है। ये सलाद सभी को दिनभर एनर्जेटिक रखता है। इस सलाद को बनना बेहद आसान है। इन सामग्रियों के इस्तेमाल से कुछ मिनटों में ही ये प्रोटीन रिच सलाद बनाया जा सकता है।

ये है सलाद बनाने की सामग्री –

2 कप – मूंग स्प्राउट्स
1/4 कप – मूंग बीन्स स्प्राउट्स
1/2 कप – भुना टोफू
1/2 कप – पनीर के टुकड़े
1/2 – प्याज कटा
1 – ककड़ी
3 – टमाटर
1/2 – कैप्सिकम
2 – हरी मिर्च कटी
1/2 कप – सलाद पत्तियां
1 – नींबू
1 चुटकी – काली मिर्च
1/4 टी स्पून – मिक्स्ड हर्ब्स
1/2 टी स्पून – लहसुन पेस्ट
1/4 कप – लेटुस
स्वादानुसार – नमक

सलाद बनाने की विधि –

इस सलाह को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लेना होगा। उसके बाद उसमें दो कप मूंग स्प्राउट्स डालना, फिर उसमें पनीर के टुकड़े कर के डालकर इसे अच्छे से मिलाना है। फिर इस सलाद में प्याज, ककड़ी, टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च के बारीक बारीक कटे हुए टुकड़े डालना है। उसके बाद इसे अच्छे से मिलाना है।

अब आप एक अलग कटोरी में लहसुन पेस्ट मिलाए और फिर एक चुटकी काली मिर्च और नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाए। फिर सलाद को अच्छे मिक्स कर दे। इसमें सलाद पत्तियां, मुंग बीन स्प्राउट्स और लेक्टस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं, उसके बाद भुने हुए तो डालें और फिर से सबको सर्व करें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews