Relationship tips : अपने रिश्ते में न आने दें कोई गलतफहमी, फॉलो करें ये 7 जरुरी बातें

Relationship tips : अपने रिश्ते में न आने दें कोई गलतफहमी, फॉलो करें ये 7 जरुरी बातें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। किसी भी रिलेशनशिप (Relationship) में प्यार और समर्पण होना चाहिए, लेकिन इसी के साथ अपना स्टैंड लेने की भी पूरी गुंजाइश होनी चाहिए। आप रिश्ते को कैसे संभालते हैं, उसका भविष्य इसी बात पर तय करता है। इसीलिए जरुरी है कि आप रिश्ते के साथ और अपने साथ भी पूरी ईमानदारी बरतें। हर वो बात जो रिश्ते या आपको इफैक्ट कर सकती है या जिससे कोई गलतफहमी पैदा हो सकता है उसका हल निकालें और समझदारी से हैंडल करें। आज हम ऐसे ही कुछ मुद्दों पर बात करेंगे।

Relationship tips : अपनी रिलेशनशिप को सुंदर बनाने के लिए कीजिये ये काम 

  • अगर कोई विवादित स्थिति बन रही है तो रिएक्ट करने से पहले 20 सेकंड शांत रहिए। लंबी सांस लीजिए और मन में सोचिए कि इस मामले को किस तरह सुलझाया जा सकता है। गुस्सा करने के बजाय हल करने के बारे में सोचिए।
  • ना मतलब ना..और ये बात हर रिश्ते पर लागू होती है। आपके पार्टनर की किसी बात से आप असहमत है तो सिर्फ उसे खुश करने के लिए हामी मत भरिये। ‘नहीं’ ‘अभी नहीं’ ‘किसी तरह नहीं’ ‘मैं ये नहीं कर सकती/सकता’ ‘किसी हाल में संभव नहीं’…ये वो वाक्य है जो भले मौजूदा स्थिति में थोड़े कठोर लगें लेकिन हमेशा के लिए आपका रवैया साफ कर देते हैं।
  • उनसे ये उम्मीद मत करिये कि वो आपका मन या दिमाग पढ़ लेंगे। अभी तक ऐसी कोई तकनीक नहीं आई है इसलिए जो आप चाहते हैं वो साफ साफ बोल दीजिए। लेकिन ये बात डिमांड के तौर पर नहीं होनी चाहिए बल्कि सिर्फ आपका एक्सप्रेशन होना चाहिए।
  • विनम्र बनिए। जहां अधिकार होता है वहां हम अक्सर सॉरी या थैंक यू कहना भूल जाते हैं। ये गलती मत कीजिए और सामने वाले के प्रति अपना आभार और खेद जताना पड़े तो कह दीजिए।
  • उनकी गैर मौजूदगी में दूसरे के सामने उनका मजाक मत बनाइये। उनकी कमियां मत निकालिये और शिकायत मत कीजिए। ये सारी बातें किसी न किसी रूप में उन तक पहुंचेंगी और फिर उसका असर कई गुना बुरा होगा। इसलिए बेहतर है कि अगर कोई शिकायत है तो सीधे उनसे कह दीजिए।
  • आप उनके साथ इसीलिए हैं क्योंकि भावनात्मक जुड़ाव है। ये जताते रहिए। उन्हें बताइये कि वो आपके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। उनसे कहिए कि आप उनसे प्रेम करते हैं और वो आपके लिए बहुत मायने रखते हैं।
  • उनके साथ उनके परिवार और दोस्तों का भी सम्मान कीजिए। अपने लिए स्पेस रखिये और उन्हें भी दीजिए। इस रिलेशनशिप के बाहर भी आप दोनों की एक दुनिया है जहां आपके दोस्त, परिचित और बाकी लोग रहते हैं। उन्हें भी पूरा समय और सम्मान दीजिए।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews