Relationship tips : चाहिए पार्टनर का अटेंशन, इन बातों को करें फॉलो

Relationship tips : चाहिए पार्टनर का अटेंशन, इन बातों को करें फॉलो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हर शख्स की इच्छा होती है कि अगर वो किसी रिलेशनशिप (relationship) में है तो उसका पार्टनर उसे पूरी तवज्जो दे। रिश्ते की शुरुआत में ऐसा होता भी है, लेकिन जैसे जैसे आगे बढ़ते है जिंदगी की जद्दोजहद में उलझ जाते हैं। अक्सर किसी एक पार्टनर को लगता है कि अब दोनों अच्छे से एक दूसरे को समझने लगे हैं इसलिए जरुरी नहीं कि हर समय अटेंशन दी जाए। लेकिन दूसरा पार्टनर ऐसे में अपने आपको उपेक्षित महसूस करने लगता है और ऐसे में रिश्ते में दरार आने की आशंका होती है। इसलिए अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है और हम कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आज़माने पर आपका साथी फिर आपको अटेंशन देने लगेगा।

ये भी देखिये-  Relationship Tips : अगर आप भी हैं एज गैप रिलेशनशिप में, तो इन बातों का रखें खास खयाल

  • सबसे जरूरी है जीवन में नयापन। जैसे ही हम रुटीन के आदी हो जाते हैं, रिश्ते और जीवन में बोरियत आ जाती है। इसलिए नएपन को बरकरार रखने की कोशिश कीजिए।
  • आजकल हमारा ज्यादा समय फोन पर ही बीतता है। लेकिन जब आप दोनों साथ हों तो अपना फोन किनारे रख दीजिए और उनसे बातें कीजिए। ऐसे में उनका भी सारा ध्यान आपपर ही रहेगा।
  • हफ्ते में एक बार रोजमर्रा के काम से हटकर कुछ और कीजिए। जैसे लॉन्ग ड्राइव, फिल्म देखना, किसी एग्जीबिशन में जाना, कॉमन दोस्तों के साथ मिलना जुलना या फिर साथ में कुकिंग करना।
  • अपने पार्टनर की पसंद की चीज करिए। उनके पसंद का रंग पहनिये या फिर म्यूजिक चलाइये। इससे उनका मूड एकदम लिफ्ट होगा।
  • साथ में कुकिंग करना बहुत अच्छा होता है। इस दौरान आप क्वालिटी टाइम स्टेंड करते हैं और एक दूसरे से आपकी ट्यूनिंग भी बढ़ती है।
  • आप दोनों के लिए एक ट्रिप प्लान कीजिए। जब आप अपनी जगह से बाहर जाते हैं तो सारा ध्यान एक दूसरे पर ही होता है।
  • कभी कभी उनके पैरेंट्स से मिलने जाइये या उन्हें अपने घर इनवाइट कीजिए। इससे वो आपके और करीब आएंगे।
  • उनके दोस्तों की तारीफ कीजिए और उन्हें अपने दोस्तों के साथ थोड़ा ‘मी टाइम’ दीजिए। इसके बाद जब वो आपसे मिलेंगे तो उनका पूरा अटेंशन आपपर ही होगा।
  • कभी भी किसी लड़ाई को लंबा मत खींजिये। बात करने की पहल करें।
  • किसी भी रिश्ते में संवाद सबसे जरुरी है। अपने साथी से खूब बातें कीजिए। इससे आप दोनों के बीच शेयरिंग बढ़ेगी और वो आपका खास खयाल रखेंगे।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews