Relationship tips : लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए जरुरी हैं ये बातें, जानिये कुछ खास टिप्स

Relationship tips : लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए जरुरी हैं ये बातें, जानिये कुछ खास टिप्स

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप किसी रिलेशनशिप (relationship) में हैं और अपने साथी से बेइंतिहा प्यार करते हैं तो ज़ाहिर तौर पर आपकी भी इच्छा होगी कि रिश्ता लंबा चले। लेकिन लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप (long term relationship) के लिए दोनों पार्टनर्स के बीच एक खास बॉन्डिंग और एडजस्ट करने का माद्दा होना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से अपने रिश्ते में स्थायित्व ला सकते हैं।

Relationship tips : प्रेम से जरुरी हैं ये 7 बातें, अमेरिकी एक्सपर्ट की सलाह पर कीजिए ‘रिलेशनशिप टेस्ट’

  • सबसे खास बात है गुस्सा..किसी भी रिश्ते के लिए गुस्सा सबसे खतरनाक साबित हो सकता है। अगर दो लोग साथ में हैं तो उनके बीच खटपट, तकरार होगी ही। लेकिन इस दौरान और इसके बाद भी अपने गुस्से को काबू में रखिये। कभी भी गुस्से में आकर ऐसी बात न बोलें जिससे सामने वाला हर्ट हो।
  • चाहे जितनी लड़ाई हो, रात को अनबन और अबोलेपन के साथ सोने न जाएं। अपने रिश्ते में रूल बनाएं कि रात में सोने से पहले सारी लड़ाई खत्म कर देंगे और अगली सुबह एक नए उत्साह के साथ शुरू करेंगे।
  • आदमी गलतियों का पुतला है..इस बात को ध्यान में रखे। हमसे भी कभी न कभी गलती होती ही है। इसलिए अगर आपके पार्टनर से कोई भूल हो गई है तो क्षमा करने की क्षमता रखें। माफ करना बहुत बड़ी क्वालिटी है और इससे आप और सामने वाले को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
  • चाहें जितना प्यार हो..अपने और पार्टनर के पर्सनल स्पेस की कद्र करें। हर रिश्ते में ये बात ध्यान रखना जरुरी है कि कभी भी किसी को ये महसूस न हो कि उसका दम घुट रहा है। एक दूसरे की निजता का सम्मान जरुरी है।
  • लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए कमिटमेंट जरुरी है। दोनों पार्टनर इस बारे में बात करें और देखें की उनके बीच सामंजस्य की कितनी गुंजाइश है। प्यार के साथ किसी भी रिश्ते में और भी महत्वपूर्ण बातें होती हैं जो जरुरी है। रिश्ता निभाना कोई बच्चों का खेल नहीं.. इसलिए इसपर आपस में बात करें।
  • लंबे रिश्ते के लिए एक दूसरे पर विश्वास और एक दूसरे का सम्मान करना अहम है। दूसरों के सामने और अकेले में भी कभी साथी का मजाक न बनाएं। उनकी गरिमा का ध्यान रखें और यही बात अपने लिए भी लागू करें। सामने वाले के व्यवहार को परखें।
  • मुश्किल समय में आपका साथी किस तरह का व्यवहार करता है। अच्छे वक्त में तो सब अच्छा ही लगता है लेकिन जब जीवन में तकलीफ या चुनौती आती है तभी सही परीक्षा होती है। अगर ऐसे में आपका पार्टनर आपके साथ है तो फिर किसी तरह की आशंका की संभावना ही नहीं है।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews