Hindi News

दूध के होते हैं अलग-अलग प्रकार, जाने सभी के फायदे और नुकसान 

Published:
दूध के होते हैं अलग-अलग प्रकार, जाने सभी के फायदे और नुकसान 

milk

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। दूध (milk) का नाम सुनते ही आपके दिमाग में गाय या भैंस के दूध का ही ध्यान आता होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि दूध के भी अलग-अलग प्रकार होते हैं, इसके अलग-अलग फायदे और नुकसान भी होते हैं। विभिन्न दूध का उत्पादन अलग तरीके से किया जाता है। आज की जीवनशैली में दूध एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए फायदेमंद होता हैं। तो आइए जानते हैं दूध के विभिन्न प्रकार और उनके फायदे और नुकसान।

बकरी का दूध

देश है भारत के कई जगहों पर बकरी का दूध गाय के दूध से भी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, गाय के दूध की तरह ही इसमें भी कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह कई बीमारियों से निजात दिलाता है लेकिन यह नवजात के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है। स्टडी के मुताबिक इसके सेवन से नवजात को किड्नी की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़े…  Indian Army Recruitment: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, जाने पात्रता और आयु सीमा

सोया मिल्क

यह एक प्रकार का दूध होता है, इसका उत्पादन सोयाबीन से किया जाता है। आईरन, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। यह कोलेस्ट्रोल फ्री, लो फैट और लो सोडियम पसंद करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन होता है, लेकिन जिन लोगों को थायराइड की समस्या हो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

राइस मिल्क

चावल से भी दूध का उत्पादन किया जाता है। ब्राउन राइस कई प्रोसेस से गुजरता है, तब राइस मिल का उत्पादन किया जाता है। इसका स्वाद मीठा होता है और यह दूध आसानी से पच जाता है और उन लोगों के लिए बहुत सही माना जाता है इसमें प्रोटीन की मात्रा नहीं पाई जाती, इसमें सिर्फ यही कमी होती है।

यह भी पढ़े…  BMW लवर्स के लिए गुड न्यूज, जल्द लॉन्च होगी BMW i4, जाने तारीख और खासियत  

हैज़लनट मिल्क

इस लिस्ट में इस दूध को भी शामिल करना जरूरी होता है। इसमें फैट, ग्लूटेन और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है। इतना ही या दूध आयरन का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है, जो कैंसर, हृदय रोग, एनीमिया जैसी समस्या को भी मात दे सकता है। लेकिन जिन लोगों को हैज़लनट से ऐलर्जी हो उनके लिए यह घातक होता है।

ओटमिल मिल्क

यह दूध दिखने में गाय के दूध की तरह ही होता है, जो स्वाद में मीठा होता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है।  इसका उत्पादन ओट मील से किया जाता है, जो जिसमें कोलेस्ट्रॉल, फैट और ग्लूटेन नहीं पाया जाता। उन लोगों के लिए बहुत हानिकारक होता है जो डायबिटीज का शिकार हो चुके हैं। इसका इसे घर में भी बनाया जा सकता है। कॉफी और कई खाने की चीजों में इसका इस्तेमाल भी किया जाता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। कृपया कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें।  

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews