नवरात्रि में रहना है फिट, तो डाइट में जरुर शामिल कीजिए ये 5 हेल्दी स्मूदी

नवरात्रि में रहना है फिट, तो डाइट में जरुर शामिल कीजिए ये 5 हेल्दी स्मूदी

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में नवरात्रि (Navratri) का विशेष महत्व है, देश के हर हिस्से में लोग अलग-अलग तरह से मां की आराधना करते हैं, नवरात्रि में कई लोग 9 दिन का व्रत भी रखते हैं। चैत्र नवरात्रि गर्मी के मौसम में आती है, जिसके कारण कई बार व्रत रखने वाले लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझना पड़ता है, शरीर में पानी पर्याप्त मात्रा में न हो तो आपका एनर्जी लेवल भी कम हो जाता है, ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं नवरात्रि के 9 दिनों के लिए कुछ ऐसी स्मूदी (Smoothie) जिन्हें पीकर न सिर्फ उपवास में आप अच्छा फील करेंगे बल्कि बॉडी को हाइड्रेट भी रख सकेंगे, साथ-साथ वेट लॉस के लिए यह स्मूदीज आपके लिए बेनिफिशियल साबित होंगी ।

1. बनाना स्मूदी (Banana Smoothie) –

व्रत में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए केले की स्मूदी (Banana Smoothie) लेना बेहद फायदेमंद होता है, केले में पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। ऐसे में आप व्रत में बनाना स्मूदी लें जिससे आपका पेट लंबे टाइम तक भरा रहेगा और बार-बार आपको भूख भी नहीं लगेगी।

इस बनाने की विधि –
1 पका हुआ केला लें
1 कप दूध
2 टेबल स्पून दही
2 टेबल स्पून चीनी
2 बर्फ के टुकड़े

इन सभी सामग्री को एक ब्लेंडर में मिलाकर मिक्सर में ग्राइंड कर लें, फिर कुछ ड्रायफूट्स के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें ।

ये भी पढ़ें – 7 दिन के 7 उपाय….जो आपको कर देंगे मालामाल

2. वॉटरमेलन स्मूदी (Watermelon Smoothie) –

इस बनाने की विधि –

2 बड़े स्लाइस वॉटरमेलन की लें

2-3 बर्फ के टुकड़े
1 टेबल स्पून चीनी

इन सभी सामग्री को एक ब्लेंडर में मिलाकर ब्लेंड कर लें, अगर आप व्रत में सेंधा नमक इस्तेमाल करते हैं,स्वादानुसार एड कर लें स्मूदी का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा ।

3. एपल स्मूदी (Apple Smoothie) –

इस बनाने की विधि –

एक एपल लीजिए

1 कप दूध
1 टेबल स्पून चीनी
कुछ ड्रायफूट्स
2-3 बर्फ के टुकड़े

इन सभी सामग्री को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें, और फिर थोड़े से ड्रायफूट्स से गार्निश करके सर्व कीजिए।

ये भी पढ़ें – अगर घर से छिपकली को कहना चाहते हैं Get Out…तो जरुर आजमाएं ये 5 उपाय

4. पपाया स्मूदी (Papaya Smoothie) –

इस बनाने की विधि –

2 बड़े स्लाइस पपाया की लें

2-3 डेट्स
5-6 पुदीने के पत्ते
1 कप पानी

इन सभी सामग्री को मिलाकर मिक्सर में ग्राइंड कर लीजिए, और ऊपर से मिंट लीव्स से सर्व कीजिए

5. आलमंड स्मूदी (Almond Smoothie) –

इस बनाने की विधि –

10-15 भीगे हुए बादाम छीलकर लें

2-3 डेट्स
1 कप पानी

इन सभी सामग्री को मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें, और ऊपर से बादाम के कुछ टुकड़ों के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें – सूर्य को अर्घ्य देकर नव वर्ष का स्वागत, की प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews