डेंगू मरीज के लिए ये डाइट है सबसे बेस्ट, आस-पास वाले क्षेत्रों में रखे साफ-सफाई

डेंगू मरीज के लिए ये डाइट है सबसे बेस्ट, आस-पास वाले क्षेत्रों में रखे साफ-सफाई

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। मौसम बदलने के साथ ही देशभर में “डेंगू बुखार” के मामले सामने आने लगते है। डेंगू (Dengue) मादा मच्छर एडीज के काटने से फैलता है। इस दौरान यदि डेंगू से पीड़ित मरीज की सेहत का ख्याल नहीं रखा जाए तो मरीज की मौत भी हो सकती है। डेंगू के शुरुआती लक्षणों में व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द के साथ मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं।

डॉक्टर्स के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में सामान्यत: डेढ़ लाख से चार लाख तक प्लेटलेट्स होता हैं।  यही प्लेटलेट्स डेंगू मरीज के शरीर में तेजी से कम होने लगते हैं, और जब यह प्लेटलेट्स 50 हजार से भी कम हो जाते हैं तो मरीज की हालत बिगड़ने लगती है। डेंगू के मरीज को दवाओं की तो जरूरत होती है। साथ में कुछ घरेलू नुस्खे आजमाने से प्लेटिलेट्स भी जल्दी बढ़ने लगते हैं। जानिए क्या हैं ये तरीके।

यह भी पढ़े… सिर्फ फूल ही नहीं गुड़हल के पत्ते भी होते हैं चमत्कारी गुणों से भरपूर, इन 4 समस्याओं को करता है दूर

मरीज के शरीर में पानी की कमी ना होने दें

जब भी किसी को डेंगू का बुखार हो तब मरीज के शरीर में पानी की कमी नहीं होने देना चाहिए। मरीज को अवश्यकता के अनुसार लगातार पानी पीते रहना चाहिए। इस दौरान आप मरीज को ताजे फलों का रस, फ्रेश नारियल का पानी, सूप , अनानास और अनार का जूस देते रहें। इससे मरीज को रीहाइड्रेशन मिलता है, और मरीज को शरीर में बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों के दर्द से भी राहत मिलती है।

मरीज को दें हरी पत्तेदार सब्जियां

डॉक्टर्स, डेंगू के मरीज को हरी सब्जी खाने की सलाह देते है। डेंगू के मरीज को ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे मरीज को डेंगू बुखार से रिकवर होने में मदद मिलती है।

पौष्टिक भोजन दें

किसी व्यक्ति को यदि डेंगू होता है तो उसकी भूख मर जाती है। इसलिए मरीज की डाइट को बढ़ाने के लिए पौष्टिक के साथ-साथ आसानी से डाइजेस्ट होने वाला खाना देना चाहिए। इसमें आप मिक्स वेज खिचड़ी, दाल और दलिया जैसी चीजों को खाने में ऐड कर सकते हैं। डाइट बढ़ाने के लिए आप चाहें तो खाने में तुलसी के पत्ते, धनिया, लहसुन, अदरक और नींबू भी मिला सकते हैं। जिससे खाने में जायका भी बना रहता है।

बकरी का दूध

बकरी का दूध मार्केट में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। बकरी के दूध से डेंगू मरीज के शरीर में प्लेटलेट्स बढाने में मदद मिलता है। कुछ एक्सपर्टस का यह भी मानना है कि पपीते का पत्ता ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद कर सकता है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

डेंगू होने का सबसे बड़ा कारण आपके आस-पास गंदगी का होना है। आप अपने घर के आस-पास बारिश के मौसम में ज्यादा से ज्यादा साफ-सफाई रखें। घर के आस-पास पानी नहीं जमा होने दें. जिससे मच्छर पनपने का खतरा बना रहता है। कोशिश करें कि घर के सभी बर्तन ढंके रहें। आप अपने घरों में मॉस्किटो किलर का छिड़काव करते रहें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews