Hindi News

इन Sleeping Tricks से तुरंत आ जाएगी आपको नींद, बस रोजाना कुछ देर करना होगा ये काम

Written by:Ayushi Jain
Published:
इन Sleeping Tricks से तुरंत आ जाएगी आपको नींद, बस रोजाना कुछ देर करना होगा ये काम

Sleeping Tricks : आजकल अधिकतर लोगों को रात में नींद (Sleep) ना आने की समस्या काफी ज्यादा होने लगी है। यह सब गलत खानपान गलत, स्लीपिंग पेटर्न और टेंशन लेने की वजह से होने लगा है। नींद ना आने की समस्या काफी ज्यादा गंभीर भी हो सकती है, क्योंकि नींद आना बेहद जरूरी है। सेहत को स्वस्थ रखने के लिए रात में सोना बेहद जरूरी है। आप सभी ने सुना होगा और डॉक्टर्स भी कहते हैं कि दिन भर की थकान के बाद रात में कम से कम 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होता है नींद ना लेने की वजह से कई गंभीर समस्या और बीमारियां होने लगती है।

Must Read : Name Astrology : इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां ससुराल वालों के होती है धन की देवी

लेकिन कई लोगों को नींद नहीं आती है। इसके लिए वह या तो डॉक्टर के पास जाकर दवाइयां लेते हैं या फिर किसी के बताए गए नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन उसके बाद भी उन्हें कोई असर नहीं होता। आज हम आपको कुछ ऐसी आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिसको रोजाना कुछ समय के लिए करके ही आपको बहुत अच्छी नींद आ सकती है। जी हां यह ट्रिक्स नींद लाने के लिए बेहद आसान और मजेदार है तो चलिए जानते हम के बारे में

इन ट्रिक्स की मदद से जल्द आएगी नींद

सबसे पहले बात करते हैं कलाई मेथड की

इस मेथड से आप अपनी नींद की समस्या दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ रोजाना कुछ देर के लिए कलाई के प्लस पॉइंट पर सरकुलेशन मोशन में इसे घुमाना होगा। ऐसा करने से नींद जल्द से जल्द आती है।

इसके बाद बात करते हैं रूम टेंपरेचर की

हमेशा अपने कमरे का टेंपरेचर ठंडा रखना चाहिए क्योंकि गर्मी की वजह से भी कई लोगों को नींद आने में समस्या आती है। इसलिए अपने रूम का टेंपरेचर थोड़ा सा ठंडा होना चाहिए इससे नींद जल्दी आती है।

योगासन के ले मदद

रोज रोज योगा करने से शरीर स्वस्थ और मजबूत होता है। और नींद लाने के लिए तो कुछ ऐसे योगासन है, जो बेहद मददगार होते हैं। जी हां शवासन और बालासन करने से नींद जल्दी आती है।

रोजाना सुने रिलैक्सिंग गाने

गाना सुनना सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है, गाने सुनने से हमारा मन शांत और मस्त रहता है। रिलैक्सिंग सॉन्ग नींद दिलाने के लिए बेहद कारगर माने जाते हैं। इसलिए रोजाना कुछ देर के लिए ऐसे गाने सुनाएं जो आपका मन शांत रखें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews