झाड़ियों में मिले शव को सड़क पर रख प्रदर्शन कर रही थी भीम आर्मी, पुलिस ने भांजी लाठियां

झाड़ियों में मिले शव को सड़क पर रख प्रदर्शन कर रही थी भीम आर्मी, पुलिस ने भांजी लाठियां

आगर, डेस्क रिपोर्ट। आगर के कानड़ थाना क्षेत्र के अरनिया गांव में एक 32 वर्षीय व्यक्ति की लाश झाड़ियों में पड़ी हुई मिली थी। परिजन ग्रामीणों की सहायता से शव को जिला अस्पताल आगर लेकर पहुंचे थे, जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार और भीम आर्मी के सदस्यों ने मृतक की हत्या होने का दावा करते हुए गांव के 3 लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

परिजन शव को गांव ले जाने के दौरान बडौद रोड चौराहा पर भीम आर्मी के साथ रुके और वहां पर शव चौराहे पर रखते हुए नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन करने की कोशिश की। यहां पर धरना शुरू हो पाता उसके पहले ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसा दी। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे जहां पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।

Must Read- Indore: गरबा पंडालों की सुरक्षा को लेकर बजरंग दल ने दी चेतावनी, कही ये बात

मामले में लाठीचार्ज की घटना से इनकार करते हुए पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी बस यातायात सुगम बना रहे थे। शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई करने की बात पुलिस द्वारा की जा रही है। आगर मालवा एसपी राकेश सगर ने परिवार को सुरक्षा दिए जाने की बात भी कही है।

मामले में अपने बेटे को खो चुके पिता का कहना है कि वह घर में अकेला कमाने वाला था। उसे देखने में परेशानी थी। उसे करंट लगाकर मार दिया गया है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews