Hindi News

MP By-Election : टिकट बंटवारे से पहले कांग्रेस में घमासान ! कार्यकर्ताओं ने किया सुलोचना रावत का विरोध

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
MP By-Election : टिकट बंटवारे से पहले कांग्रेस में घमासान ! कार्यकर्ताओं ने किया सुलोचना रावत का विरोध

अलीराजपुर, यतेन्द्रसिंह सोलंकी। मप्र में उपचुनावों (MP By-Election) की तारीखों के ऐलान हो चुका है। जिसमें खंडवा, पृथवीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। हर पार्टी में नेता अपनी दावेदारी पेश कर रहें है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) में अंदर ही अंदर टिकट बंटवारे से पहले घमासान दिखाई दे रहा है। यहां पूर्व विधायक स्‍व कलावती भूरिया (kalawati bhuria) के समर्थक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत (Former MLA Sulochana Rawat) को टिकट न देने की मांग कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेताओं से कर रहे है।

यह भी पढ़ें…MP By-Election: प्रत्याशी चयन पर BJP बदलेगी रणनीति! मंथन तेज, वीडी शर्मा से मिलने पहुचे पूर्व मंत्री

कार्यकर्ताओं व नेताओं का कहना है कि पूर्व के विधानसभा चुनाव में सुलोचना रावत के बेटे विशाल रावत ने र्निदलीय चुनाव कांग्रेस के खिलाफ लड़ा था। जिससे यहां के कांग्रेस कार्यकर्ता अभी तक नाराज है ऐसे में यदी सुलोचना या उनके परिवार में से किसी को टिकट दिया जाता है, तो जोबट विधानसभा (Jobat Assembly) के कांग्रेस कार्यकर्ता कोई भी काम नहीं करेगा वही विधानसभा क्षेत्र के चारो कांग्रेस ब्लॉक अध्‍यक्ष चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में कांग्रेस में के सामने टिकट बंटवारे से पहले ही बड़ी समस्‍या सामने खडी हो चुकी है।

जोबट विधानसभा की बलाक महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष अनीता गाडरीया ने कहा कि अगर सुलोचना रावत को टिकट मिलता है तो हम कोई भी कार्यकर्ता उनके लिए काम नहीं करेंगे मैं ब्लॉक अध्यक्ष हूं उनके लिए हम एक परसेंट भी काम नहीं करेंगे। हमारी पूरी ब्लॉक में पकड़ है और सभी कार्यकर्ता हमारे साथ हैं।

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्‍यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का कहना है कि मेरा मानना है कि विपक्ष नाम की अब कोई चीज बची नहीं है। कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा भानुमति ने कुनबा जोड़ा। कांग्रेस की हालत पूरे देश के अंदर खराब है। कांग्रेस का अध्यक्ष तय नहीं है । पंजाब की हालत आप देख रहे हैं। मध्यप्रदेश में आप उनके हाल देख चुके हैं। इसलिए कांग्रेस के अब यही हाल होना है मेरा तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि समय रहते वह हमारे साथ आकर राष्ट्र हित के कार्य में लगे।

अब देखना ये होगा कि कांग्रेस पार्टी किसे अपना चेहरा बनाती है। वहीं इस मामले पर भाजपा ने कांग्रेस के चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका ही सही नहीं निभाई।

यह भी पढ़ें… भिंड में आधा दर्जन पुलिस आरक्षक निलंबित, यह है वजह !

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !