जब CM Shivraj के उड़नखटोले में बैठे जोबट के ग्रामीण, पहली बार की हेलीकॉप्टर की सवारी

जब CM Shivraj के उड़नखटोले में बैठे जोबट के ग्रामीण, पहली बार की हेलीकॉप्टर की सवारी

अलीराजपुर, डेस्क रिपोर्ट। बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) अलीराजपुर में थे। वहां उनकी पहल पर अलीराजपुर के आदिवासी लोगों को उनके हेलीकॉप्टर (Helicopter) में रणबयढ़ा से सेजावाडा तक की यात्रा कराई गई। सीएम शिवराज ने कहा कि “मेरे गरीब भाई-बहनों के चेहरों पर किसी भी प्रकार से मुस्कान आ जाये, यही मेरे लिए खुशी की बात है, इसी से मुझे आनंद मिलता है। आज जनदर्शन के दौरान मैं अलीराजपुर के जनजातीय भाई दरियाव सिंह, मंगल सिंह, रिच्छु सिंह बघेल और जोध सिंह को साथ हेलीकॉप्टर में घुमाने लेकर गया।”

CM Shivraj ने भील जनजाति के साथ किया नृत्य, कट्ठीवाड़ा में विलेज टूरिज्म विकसित करने की घोषणा

बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोबट (Jobat) में महिला सशक्तिकरण कार्यशाला में भाग लिया एवं जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होने जोबट में आयोजित कार्यक्रम में 2960.68 लाख के 83 कार्यों का भूमिपूजन किया वहीं 4069.34 लाख के 52 कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने जोबट में भील जनजाति के लोगों के साथ नृत्य भी किया। इसी दौरान जनजातीय लोगों को सीएम के हेलीकॉप्टर में सवारी का अवसर मिला और इसके बाद वे काफी खुश नजर आए।

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1438104143202111488?s=20

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews