जनरल बिपिन रावत के साथ मौजूद था MP का लाल, सीहोर के जितेंद्र का भी निधन

जनरल बिपिन रावत के साथ मौजूद था MP का लाल, सीहोर के जितेंद्र का भी निधन

सीहोर, अनुराग शर्मा। तमिलनाडु में कुन्नूर के जंगलों में बुधवार को हुए सेना के MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश (Chopper crash) दुर्घटना में मध्य प्रदेश के लाल सीहोर निवासी नायक जितेंद्र कुमार(Jitendra Kumar) भी निधन हो गया  इस दुर्घटना में देश के पहले चीफ और स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS General BIPIN Rawat), उनकी पत्नी मधुलिका रावत (Madhulika rawat) समेत 13 अधिकारियों कर्मचरियों का निधन हो गया। हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे।

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने जितेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार नायक जितेंद्र कुमार जनरल बिपिन रावत के PSO के रूप में उनके साथ दौरे में शामिल थे। जितेंद्र सीहोर जिले के गांव धामन्दा के निवासी थे। दुर्घटना की सूचना के बाद सीहोर जिला प्रशासन के अधिकारी जितेंद्र कुमार के घर पहुँच गए। बताया जा रहा है कि कल गुरुवार को जितेंद्र कुमार का शव ग्राम धामन्दा पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें – सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, CDS जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका समेत 11 का दुखद निधन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा – मध्यप्रदेश की माटी के सपूत जितेंद्र कुमार जी को सादर श्रद्धांजलि। जिस हृदय विदारक हेलीकॉप्टर हादसे ने सीडीएस बिपिन रावत जी को हमसे छीन लिया, उसी में सीहोर के पुत्र ने कर्तव्य निर्वहन करते हुए प्राण गवां दिए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर श्रीचरणों में स्थान दें। ।ॐ शांति।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews